फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान की 'बाला' ऑनलाइन लीक, सलमान-जैकलीन का डांस वीडियो वायरल, पांच खबरें

Sat, 09 Nov 2019 09:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 09 Nov 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Bala online leak to Salman Khan and Jacqueline Fernandez dance bollywood news
Bala,Salman Khan, Jacqueline Fernandez - फोटो : social media

ऑनलाइन लीक हुई 'बाला'


अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये आयुष्मान की इस साल की तीसरी फिल्म है। 'बाला' से पहले आयुष्मान की 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीम गर्ल' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। इस बीच अब खबर आ रही हैं कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर इसका असर दिख सकता है। 

Ayushmann Khurrana Bala online leak to Salman Khan and Jacqueline Fernandez dance bollywood news
Urvashi Rautela with Ferrari - फोटो : Youtube

उर्वशी रौतेला करना चाहती हैं पीटी ऊषा का किरदार
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पागलपंती को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एथलीट पीटी उषा का किरदार करने की इच्छा जाहिर की है। उर्वशी ने कहा है कि, 'बहुत लोग नहीं जानते कि मैं भी एक एथलीट हूं। मैं एक राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल चैंपियन रही हूं। मैं लड़कियों की टीम की कप्तान भी थी। मैं एक खिलाड़ी हूं, इसलिए मुझे लगता है कि पीटी उषा की भूमिका के लिए मुझसे बेहतर कोई नहीं हो सकता है।' सोशल मीडिया उर्वशी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

Ayushmann Khurrana Bala online leak to Salman Khan and Jacqueline Fernandez dance bollywood news
sunny leone - फोटो : amar ujala

'लैला मैं लैला' गाने पर सनी लियोनी ने किया डांस
अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने सुपरहिट गाने 'लैला मैं लैला' पर डांस कर रही हैं। वीडियो में सनी लियोनी एक ग्रुप के साथ डांस रिहर्सल करती नजर आ रही हैं। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस डांस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Guess where #Laila is performing next? 💃🏻 . This song makes me so happy. Lol . #SunnyLeone #Dance #HastalaVistaBaby #Sayonara #Namaste #kapunkap #sawadikap #Àbientôt #aurevoir

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Bala online leak to Salman Khan and Jacqueline Fernandez dance bollywood news
रजनीकांत - फोटो : ANI

भाजपा को लेकर रजनीकांत का बयान
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण नहीं दिया है लेकिन उन्हें “भगवा’’ रंग में रंगने की पूरी कोशिश की थी। दरअसल उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए ये बात कही है। रजनीकांत ने हालिया तिरुवल्लुवर विवाद का जिक्र करते हुए ये बता कही। उन्होंने कहा- मुझे भाजपा की ओर से पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण नहीं मिला है, बिल्कुल नहीं'। मुझे भाजपा के रंग में रंगने की कोशिश की जा रही है, तिरुवल्लुवर की तरह ही मुझे भी भगवा रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ना तो तिरुवल्लुवर और ना ही मैं इसमें फसूंगा।' रजनीकांत के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Bala online leak to Salman Khan and Jacqueline Fernandez dance bollywood news
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने जैकलिन फर्नांडीस के मुन्नी बदनाम पर किया डांस
अभिनेता सलमान खान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस के साथ डांस करते दिखाई दे रहा हैं। सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीस ने दंबग फिल्म के सुपरहिट गाने मुन्नी बदनाम हुई पर डांस किया है। इस वीडियो में सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीस के अलावा अभिनेता मनीष पॉल भी नजर आ रहे हैं। सलमान खान के इस डांस वीडियो को मनीष पॉल ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Heres the glimpse of the performance in dubai last nite!!! @beingsalmankhan @jacquelinef143 munnniiiii #mp #dhamaal #dabanggreloaded #dance #music #sultan #entertainment #class #bollywood

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed