आयुष्मान खुराना ने अपने अनोखे किरदार और शानदार अभिनय के जरिए कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर पॉपुलैरिटी हासिल की है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को लोगों ने काफी पसंद किया था। जहां इस समय आयुष्मान खुराना इस फिल्म के सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी 'ड्रीम गर्ल' को लेकर मिलने वाली वाहवाही खत्म नहीं हो रही है। दरअसल, हाल ही में बिहार पुलिस ने ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना के अभिनय के लिए उनकी सराहना की, जिससे उन्हें साइबर अपराध पर जागरूकता फैलाने में मदद मिली।
Dream Girl: बिहार पुलिस के साथ मिलकर 'ड्रीम गर्ल' ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक, आयुष्मान की हुई तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर रिलीज किया, जो आते ही फैंस के बीच छा गया है। हमेशा की तरह आयुष्मान खुराना के अभिनय से लेकर उनके पूजा के किरदार ने लोगों को प्रभावित किया। एक तरफ सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' की चर्चा तेज है, तो वहीं दूसरी ओर बिहार पुलिस ने साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 'ड्रीम गर्ल' की उनकी एक क्लिप का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं बिहार पुलिस ने फिल्म में उनके अभिनय के लिए अभिनेता की सराहना भी की है।
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की एक क्लिप साझा करते हुए, बिहार पुलिस ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'इस फिल्म में आपकी उपस्थिति साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ हमारी लड़ाई में अविश्वसनीय रूप से आकर्षक साबित हुई है। आपकी एक्टिंग उल्लेखनीय रूप से वास्तविक साइबर फ्रॉड कॉल के करीब थी। कृपया ऐसी ही जागरूकता फैलाते रहें। शुभकामनाएं, और समस्तीपुर में आपका स्वागत है।'
Hi Ayushmann @ayushmannk
Your appearance in this movie has proven to be incredibly appealing in our fight against cyber fraud. Your act was remarkably close to the real cyber fraud calls. Please continue to spread such awareness.
Best wishes, and welcome to Samastipur. pic.twitter.com/GsY8njUn9E
आयुष्मान खुराना अक्सर ऐसी फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं, जो समाज को सामाजिक संदेश देती हैं। 'विक्की डोनर', 'शुभ मंगल सावधान' से लेकर 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' तक, अभिनेता ने अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को प्रभावित किया है। 2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है, जिसने दुनिया भर में 195 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन पिछले कुछ समय से आयुष्मान खुराना की बहुत सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद, अभिनेता 'ड्रीम गर्ल 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर हिट देने को कोशिश कर रहे हैं।
Swatantrya Veer Savarkar: मुश्किल में फंसी स्वतंत्र वीर सावरकर, रणदीप हुड्डा ने संदीप सिंह-आनंद को भेजा नोटिस
जहां आयुष्मान खुराना समेत 'ड्रीम गर्ल 2' की पूरी टीम फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस पर कानूनी शिकंजा कस गया है। दरअसल, स्क्रीन राइटर-निर्माता और अभिनेता नरेश कथूरिया ने 'ड्रीम गर्ल 2' के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। इसके पीछे का कारण ट्रेलर के क्रेडिट स्लेट में उनका नाम न होना है। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित, 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, अन्नू कपूर और मनजोत सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' पर छाए मुसीबत के बादल, नरेश कथूरिया ने मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत