फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली हिट के बाद आयुष्मान की तीन फिल्में फ्लॉप, हीरोइन को KISS करने पर भड़क गई थीं पत्नी

Sat, 14 Sep 2019 12:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Sep 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana birthday special here some unknown facts
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ग्लैमर की दुनिया में महज 17 साल की उम्र में कदम रखा था। चैनल वी के शो 'पॉपस्टार्स' में हिस्सा लेने वाले वो सबसे युवा प्रतियोगी थे। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान खुराना बतौर रेडियो जॉकी काम करते थे। बिग एफएम पर उनका शो 'मान न मान, मैं तेरा आयुष्मान' सुपरहिट रहा था। 14 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले आयुष्मान के बारे में कुछ अनसुनी बातें...

ayushmann khurrana birthday special here some unknown facts
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media

एमटीवी का पॉपुलर शो रोडीज जीतने के बाद आयुष्मान खुराना चर्चा में आए। इसके बाद आयुष्मान ने बतौर वीजे एमटीवी के लिए कई शोज किए। फिल्मी दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक निर्देशक शूजित सरकार ने दिया। साल 2012 में आयुष्मान ने शूजित की सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से डेेब्यू किया। फिल्म के लिए आयुष्मान कई अवॉर्ड से नवाजे गए। 

ayushmann khurrana birthday special here some unknown facts
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media

'विकी डोनर' के बाद आयुष्मान खुराना की गाड़ी चल निकली। इसके बाद उन्होंने 'नौटंकीसाला', 'बेवकूफियां' और 'हवाईजादा' कीं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 2015 में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगाकर हईशा' रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद आयुष्मान के करियर ने फिर से रफ्तार पकड़ी। उनकी मुख्य फिल्मों में 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'अंधाधुन', 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीम गर्ल' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana birthday special here some unknown facts
ayushmann khurrana - फोटो : file photo

आयुष्मान की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी दोस्त ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की। दोनों ने एक दूसरे को करीब 11 साल तक डेट किया था। ताहिरा जब 16 साल की थीं तो कॉलेज में दोनों की मुलाकात हुई थी। ताहिरा के पिता आयुष्मान को बहुत पसंद करते थे। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने खुलासा किया था कि ताहिरा के पिता ने तो यहां तक कहा था कि 'ये लड़का तो तुम्हें बहुत खुश रखेगा।' इस कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
ayushmann khurrana birthday special here some unknown facts
ayushmann khurrana - फोटो : file photo

एक वक्त ऐसा भी था जब आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा के बीच फिल्मों में उनके रोल को लेकर अनबन होने लगी। दरअसल ताहिरा कभी नहीं चाहती थीं कि आयुष्मान ऑनस्क्रीन किसी अभिनेत्री को किस करें। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा कि 'मेरी पत्नी ताहिरा कभी नहीं चाहती थी कि मैं ऑनस्क्रीन किस करूं। फिल्म 'विकी डोनर' के हिट होने के बाद भी हम दोनों के बीच किस सीन को लेकर खटास रही क्योंकि वह इन सब के लिए कभी हां करने को तैयार नहीं हुई।' आयुष्मान ने आगे बताया कि 'मेरी पत्नी खुद एक क्रिएटिव पर्सन हैं मैं खुश हूं कि अब हमारे बीच सब चीजें ठीक हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed