आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान लड़की के किरदार में भी नजर आएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद प्रशंसक आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल' के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बीच 'ड्रीम गर्ल' फिल्म का एक मेकिंग वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आयुष्मान फिल्म के लिए लड़की बनते थे।
लड़की बनने में आयुष्मान खुराना को लगते थे इतने घंटे, 'ड्रीम गर्ल' रिलीज होने से पहले किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मिनट 45 सेकेंड के वीडियो में फिल्म के कुछ सीन्स हैं तो वहीं आयुष्मान का मेकअप होते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो में आयुष्मान कह रहे हैं- 'महिलाओं की तरह तैयार होना एक बहुत बड़ा टास्क है। मुझे पूरी शेव करनी पड़ती थी। थोड़ी भी ग्रोथ होते ही दोबारा शेव करनी पड़ती थी। साड़ी में ऊपर से नकली बालों को लगाया जाता था। मुझे तैयार होने में साढ़े तीन घंटे लगते थे।'
इस वीडियो में फिल्म की स्टारकास्ट एक दूसरे के साथ मजाक करती हुई भी नजर आई। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान महिलाओं और पुरुषों दोनों की आवाज में बात करते हुए दिखाई देगें। इस पर आयुष्मान कहते हैं- 'महिलाओं की आवाज में बात करने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। स्टूडियों में महिलाओं की आवाज में बात करने का अभ्यास किया और फिर आवाज रिकॉर्ड की।' ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान कॉल सेंटर में काम करते हैं जहां पर वह लड़की की आवाज में मर्दों से बात करते हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान साड़ी पहने हुए भी नजर आ रहे हैं।
कुछ दिन पहले मुंबई मिरर से इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने बताया था कि पहले दिन उनके साथ सेट पर क्या-क्या हुआ? शूटिंग के पहले दिन को याद करते हुए आयुष्मान ने कहा- 'किसी भी अभिनेता ने अभी तक इस तरह का किरदार नहीं निभाया होगा। मुझे इस तरह का अलग किरदार निभाने में अच्छा लगा। पहले दिन साड़ी पहनने में मैं डर गया था। जैसे-जैसे शूट करता रहा यह आसान हो गया लेकिन अभी तक मुझे साड़ी बांधनी नहीं आती। सबसे अहम बात होती है कि आप किस तरह से किरदार में ढलते हो और कैसे अपनी बॉडी को किरदार के मुताबिक सही रखते हो।'
'ड्रीम गर्ल' फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। जब एकता कपूर से पूछा गया कि इस रोल के लिए आयुष्मान को क्यों चुना गया तो उन्होंने कुछ यूं जवाब दिया। एकता कपूर ने कहा- 'जब फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने मुझे इसकी कहानी सुनाई तो मैं काफी प्रभावित हुई। मैं केवल एक ही एक्टर को जानती थी जो अपनी आवाज को बहुत अच्छे से बदल सकता था और वो थे आयुष्मान खुराना। मुझे यकीन था कि आयुष्मान इस कहानी पर दांव लगाएंगे और ये नहीं देखेंगे कि यह कितनी बड़ी फिल्म है या निर्देशक का पिछला काम कैसा था।' यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें:- आयुष्मान के निशाने पर बिग बी का ये रिकॉर्ड, बोले- मैं अच्छी कहानियों की तलाश में रहता हूं