राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी शादी का खुलासा किया था। मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने राखी इन दिनों नजर आ रही हैं। राखी ने अपने पति का नाम तो बता दिया है लेकिन अभी तक प्रशंसकों के सामने उसे लेकर नहीं आई हैं। शादी के बाद राखी हाल ही में एक रियलिटी शो में पहुंचीं। इस शो में राखी अपने नए लुक में नजर आईं। इस दौरान कॉमेडियन भारती के पति ने राखी से कुछ ऐसा कह दिया कि वहां मौजूद लोग राखी पर हंसने लगे।
शादी के बाद शो में पहुंचीं राखी सावंत, भारती के पति ने देखते ही प्लास्टिक सर्जरी को लेकर उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस रियलिटी शो का नाम 'खतरा खतरा खतरा' है। इस शो में भारती के अलावा उनके पति हर्ष और कई सितारे हैं। शो के दौरान राखी ने कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया। शो में राखी को एक टास्क दिया गया जिसके तहत उन्हें नाव को रस्सी के सहारे ऊपर की ओर खींचना था। दिलचस्प बात है कि नाव के नीचे ढेर सारा सर्फ था। इस टास्क के दौरान ही भारती के पति ने राखी का जमकर मजाक उड़ाया।
राखी के टास्क का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 'खतरा खतरा खतरा' के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'यह खेल मस्ती से भरपूर है।' इस वीडियो में राखी नाव को ऊपर खींचते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में हर्ष की आवाज आ रही है। हर्ष कहते हैं- 'इसके मुंह पर और प्लास्टिक लगे, और भद्दी दिखे। हम कहां दूध घी में पड़े हुए हैं प्लास्टिक में ज्यादा ताकत है।'
A post shared by KHATRA KHATRA KHATRA ☠️🦀💥 (@khatrakhatrakhatra_) on
राखी इस टास्क के दौरान अपने पति रितेश का नाम लेते हुए भी दिखाई दीं। राखी शादी के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही हैं। राखी के अनुसार उनके पति रितेश एनआरआई हैं। राखी ने अपनी लव स्टोरी और गुपचुप शादी के बारे में भी बात की थी। एक इंटरव्यू में राखी ने कहा था, 'मेरे पति का नाम रितेश है। वो डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं। गुड न्यूज तो है, लेकिन मेरे पति को मीडिया पसंद नहीं है। उनको किसी के सामने नहीं आना था। शादी तो परिवार के बीच में होती है, दुनिया को थोड़ी न बुलाना होता है।'
राखी ने कहा- 'सिर्फ व्हाट्सएप चैट के जरिए ही उन्हें प्यार हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर प्रपोजल मिला और शादी करने के लिए उन्होंने हां कह दिया। राखी ने कहा कि शादी में परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे। फिलहाल राखी का यूएस जाने का कोई इरादा नहीं है। वो अभी बॉलीवुड में ही काम करेंगी।'
यह भी पढ़ें:- रिवीलिंग ड्रेस पहनने की वजह से फैंस ने किया राखी को ट्रोल तो रोते हुए बोलीं- 'मेरी जिंदगी खत्म'