फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानू मंडल को नसीहत देते ही यूजर्स के निशाने पर आईं लता मंगेशकर, फैंस बोले-'थोड़ा कठोर हो गया'

Wed, 04 Sep 2019 06:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 04 Sep 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar fans have been disappointed by her comments on viral sensation Ranu Mondal
रानू मंडल और लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया स्टार रानू मंडल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले उन्होंने लता मंगेशकर का गाना गाकर रातों-रात सबका दिल जीता तो बाद में हिमेश रेशमिया की फिल्म के लिए गाने रिकॉर्ड किए। वहीं खुद लता मंगेशकर ने भी हाल ही में रानू पर रिएक्शन दिया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स और लता के फैंस को रानू के लिए उनकी सलाह पसंद नहीं आई।

Lata Mangeshkar fans have been disappointed by her comments on viral sensation Ranu Mondal
लता मंगेशकर की नसीहत पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर का इंटरव्यू वायरल होने के बाद अब उनके फैंस उनसे नाराज दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात का जिक्र किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा-  एक गरीब औरत, जो रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थी। अपनी आवाज और सोशल मीडिया की दम पर स्टार बन गई। ये प्रेरणात्मक है ऐसे में उसके लिए गलत कहना गलत है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लता के लिए लिखा- एक और सितारे में दया की कमी नजर आई। इसके अलावा एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- थोड़ा कठोर हो गया।

Lata Mangeshkar fans have been disappointed by her comments on viral sensation Ranu Mondal
lata mangeshkar

दरअसल एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने रानू मंडल के बारे में बात करते हुए कहा था- अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं। लेकिन मेरे मुताबिक नकल करने से आपको लंबे वक्त तक सफलता नहीं मिल सकती है। इसके आगे लता कहती हैं- 'किशोर दा, मोहम्मद रफी, आशा भोसले और मुकेश के गाने गाकर आकांक्षी गायकों को कुछ समय के लिए अटेंशन मिलती है लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं रहता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar fans have been disappointed by her comments on viral sensation Ranu Mondal
lata mangeshkar

वहीं आगे म्यूजिक शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में भी लता ने कहा- 'कई बच्चे मेरे गाने बहुत ही खूबसूरती से गाते हैं लेकिन कितनों को उनकी पहली सफलता के बाद याद रखा गया होगा। मैं सिर्फ सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल को जानती हूं।' इंटरव्यू में लता ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा- सभी सिंगर्स के एवरग्रीन गाने गाओ लेकिन खुद की भी तलाश जरूर करो। गायक को अपना गाना ढूंढ़ना चाहिए। 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar fans have been disappointed by her comments on viral sensation Ranu Mondal
d

लता ने अपनी बहन आशा भोसले का उदाहरण देते हुए कहा-  अगर आशा अपने स्टइल में गाने की जिद नहीं करती तो वह मेरी परछाई बनकर रह जाती है। वह इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि व्यक्ति की प्रतिभा उसे कितनी दूर तक ले जा सकती है। इसलिए कहती हूं - ऑरिजिनल रहो। 

पढ़ें: पहले कितनी मोटी दिखती थीं सारा अली खान? मां के साथ शेयर की तस्वीर तो कार्तिक ने किया ये कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed