पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम जारी है। न सिर्फ आम आदमी बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने शबाना आजमी के साथ गणेश पूजा करते हुए एक फोटो पोस्ट की। लेकिन इस पोस्ट को लेकर वो ट्रोल हो गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
शबाना आजमी के साथ गणेश पूजा करने पर ट्रोल हुईं दिव्या दत्ता, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल दिव्या दत्ता पिछले 12 सालों से अपने घर पर बप्पा की स्थापना करती आ रही हैं। ऐसे में इस बार भी एक्ट्रेस ने बप्पा की स्थापना की। वहीं दिव्या दत्ता ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, उस में उनके साथ शबाना आजमी भी नजर आ रही हैं जो आरती कर रही हैं। फोटो को दिव्या दत्ता ने कैप्शन दिया है- 'ये खुशीभरा पल, सच में।'
This. Cherished moment. Truly. @AzmiShabana pic.twitter.com/mICIZ4F1Tp
इस पोस्ट को करने बाद ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया एक यूजर ने लिखा- 'नास्तिक की जिसकी किसी धर्म या देवी देवता में आस्था ही नही है वो न जाने किस की आरती उतार रहा है। ढोंग ये कह कर ना करो कि आप नास्तिक हो आप जरूर ये कह सकते हो कि आप पसंदगी के आस्तिक हो।'
नास्तीक की जिसकी किसी धर्म या देवी देवता में आस्था ही नही है वो न जाने किस की आरती उतार रहा है।
ढोंग ये कह कर ना करो कि आप नास्तीक हो आप जरूर ये कह सकते हो कि आप पसंदगी के आस्तिक हो।
वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'आज से आपको फॉलो करना बंद, आप का बहुत बड़ा फैन था लेकिन इस गद्दार के साथ फोटो देखकर आज से सब बंद।' दिव्या ने इस सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा- 'मुझे भी ऐसा फैन नहीं चाहिए तो इतना शर्तिया हो। भगवान आपका भला करे।'
Nationalism is about being secular. And if you are going to question me on my love for my country u unfortunately are not understanding t true spirit of india. Jai hind.
दिव्या के इस जवाब पर यूजर ने फिर से कमेंट करते हुए लिखा- 'एक ढोंगी के लिए जो पाकिस्तान परस्त इंसान है, उसके लिए जो फैन है, जिन्होंने आपको बनाया इतनी कामयाबी दी खोने से कोई फर्क न पड़ता हो तो यही सही। आप भी खुश रहो और ईश्वर आपको सदबुद्धि दे और ऐसे ढोंगियों और गद्दारों की संगत से आपको बचाए।' इस पर दिव्या फिर जवाब देते हुए लिखती हैं- 'देशभक्ति धर्मनिरपेक्षता में है और अब अगर आप मुझे मेरे देश के लिए मेरे प्यार के बारे में पूछेंगे तो आप उसको नहीं समझ पाएंगे। जय हिंद।'
पढ़ें: रानू मंडल को दी गई लता मंगेशकर की नसीहत फैंस को नहीं आई पसंद, सोशल मीडिया पर ऐसे किया रिएक्ट