फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala IMPACT: ओटीटी धोखाधड़ी में एक और फिल्म निर्माता गिरफ्तार, ‘हड्डी’ के निर्माता ने रचा पूरा खेल

Fri, 21 Oct 2022 05:33 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana film Dream Girl associate producer Akshat Raj Saluja arrested money fraud
अक्षत राज सलूजा - फोटो : Amar Ujala

ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को मंजूरी दिलाने के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले रजत मौर्य और संजय सहा की गिरफ्तारी के बाद इस सिंडिकेट से जुड़े एक और शख्स अक्षत राज सलूजा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। जी स्टूडियोज की फिल्म 'राष्ट्रकवच ओम द बैटल विद इन' और एमएक्स प्लेयर की वेबसीरीज 'शिक्षा मंडल' के पटकथा लेखक व आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के एसोसिएट प्रोड्यूसर अक्षत राज सलूजा इस मामले में गिरफ्तार होने वाले तीसरे आरोपी हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस अब भी राधिका नंदा व अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। संजय और राधिका ने हाल ही में जी स्टूडियोज के साथ मिलकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘हड्डी’ का भी ऐलान किया था।

OTT Fraud 02: विवेक ओबेरॉय से दोस्ती गांठकर इस निर्माता से ठगे डेढ़ करोड़, पार्टनर नहीं दंपती हैं संजय-राधिका

Ayushmann Khurrana film Dream Girl associate producer Akshat Raj Saluja arrested money fraud
ott - फोटो : istock

ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज को मंजूरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाला एक बड़ा गिरोह इन दिनों मुंबई में काम कर रहा है। इस फर्जीवाड़े का शिकार हुए निर्माता मान सिंह ने जब इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में की तो पूरा मामला सामने आया। रजत मौर्य और संजय सहा पर आरोप है कि वे फिल्मों और सीरीज को ओटीटी पर मंजूरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को लाखों का चूना लगा चुके हैं। इस सिंडिकेट में और भी कई लोग शामिल है जिनकी मुंबई पुलिस तलाश कर रही है। 

EXCLUSIVE: शातिर धोखेबाज निकला नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ का निर्माता, ओटीटी के लिए सौदे में हड़प लिए लाखों

Ayushmann Khurrana film Dream Girl associate producer Akshat Raj Saluja arrested money fraud
गौरांग दोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई पुलिस ने इस मामले में नामजद रजत मौर्य और संजय सहा को पहले ही गिरफ्तार कर लियाहै। इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद निर्माता गौरांग दोशी ने ‘अमर उजाला’ को बताया था कि संजय सहा और उनकी पार्टनर राधिका नंदा ने उनसे करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये ठगे हैं। बातचीत के दौरान गौरांग दोशी ने ये भी बताया कि अब तक संजय सहा और राधिका नंदा कई लोगों को ओटीटी अप्रूवल और फिल्म में निवेश के नाम पर चूना लगा चुके हैं और उनके खिलाफ अब तक 39 केस दर्ज हो चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana film Dream Girl associate producer Akshat Raj Saluja arrested money fraud
संजय सहा और राधिका नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज को मंजूरी दिलाने के नाम पर पैसा ऐंठने के इस मामले में बड़े बड़े नामों का खुलासा हो रहा है। इस मामले का खुलासा सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही तब किया था जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हड्डी' के निर्माता संजय सहा का नाम धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के इस मामले में सामने आया और उनके व उनकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। गौरांग दोशी का ये भी आरोप है कि संजय सहा और राधिका नंदा अलग अलग कंपनियां बनाकर टैक्स की चोरी करते है। लोगों से ये दोनों आनंदिता एंटरटेनमेंट के पार्टनर के रूप में मिलते हैं जबकि असल में दोनों पति पत्नी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed