आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। आयुष्मान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक टीजर साझा किया और अपने फैंस को ट्रेलर रिलीज की तारीख भी बताई है। इस फिल्म का ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, "ये आशिकी कुछ अलग है चंडीगढ़ करे आशिकी, ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज होगा! 10 दिसंबर को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए।" आयुष्मान द्वारा शेयर की गई इस वीडियो क सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सितारों ने भी कमेंट कर वीडियो की तारीफ की है। यह फिल्म इस साल 10 दिसंबर को रिलीज होगी। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं।
Filmy Wrap: आयुष्मान खुराना की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, पूजा बनर्जी ने दी गुड न्यूज, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी इन दिनों टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ नजर आ रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह कुछ महीनों में ‘कुमकुम भाग्य’ छोड़ने के बारे में सोच रही थीं। लेकिन जब शो के मेकर्स को इस बारे में पता चला तो एक्ट्रेस उनका जवाब सुनकर हैरान रह गईं। एक अखबार से बात करते हुए पूजा ने बताया, “मैंने मेकर्स से कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो वह मुझे रिलीज कर दें। वैसे भी मैं कुछ महीनों में शो छोड़ने का प्लान कर रही थी। ऐसे में अगर वे चाहे तो मुझे रिप्लेस कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझे शो पर रखना चाहते हैं और पूछा, “आप डिलीवरी के कितने दिन के बाद शो में लौंट सकती हैं?”
गुड न्यूज: अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने फैंस को दी खुशखबरी, जल्द ही मां बनने वाली हैं अभिनेत्री
कुंडली भाग्य की फेम एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा हाल ही में मां बन गई हैं। आखिरी बार टीवी धारावाहिक कुंडली भाग्य में नजर आईं अभिनेत्री ईशा आनंद शर्मा ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। 29 अक्टूबर को अभिनेत्री ने पति वासदेव सिंह जसरोटिया के होमटाउन जम्मू में बच्चों को जन्म दिया। इस बारे में टीवी एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा ने बताया कि, 'मेरी हमेशा से ही एक प्यारे और खुशहाल परिवार की चाहत थी। यही मेरी मां की आखिरी इच्छा भी थी। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि मेरी मां खुश होंगी और हमें स्वर्ग से आशीर्वाद दे रही होंगी। मेरे मन में दुनिया की सभी मांओं के लिए बहुत ज्यादा सम्मान है, क्योंकि मुझे अब पता है कि यह दुनिया में सबसे चुनौतीपूर्ण और डिमांड वाला काम है। इस दौरान हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। मातृत्व असल में एक बहुत ही प्यारा तोहफा है और एक विशेषाधिकार भी, जिसे मैं अपने दिल के करीब रखना चाहूंगी।'
खुशखबरी: कुंडली भाग्य एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा बनीं मां, जुड़वा बेटों को दिया जन्म
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग यह बताने के लिए काफी है कि लोगों को उनकी अदाकारी कितनी पसंद है। अभिनेता हर साल 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल वह अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। शाहरुख के फैंस के लिए यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। ऐसे में शाहरुख भी अपने फैंस के इस प्यार के बदले हर साल जन्मदिन के मौके पर अपने घर मन्नत की छत से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं।
किंग खान का जन्मदिन: शाहरुख खान के खास दिन पर रोशनी से जगमगाया 'मन्नत', सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें
कोरोना महामारी का असर यूं तो हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। लेकिन, इसका सबके ज्यादा प्रभाव सिनेमाघरों पर भी पड़ा है। कोरोना की वजह से लंबे समय तक थिएटर बंद होने की वजह से फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ शिफ्ट होते नजर आए। हालांकि, अब हालात सामान्य होने पर कई राज्यों में सिनेमाघर फिर खुल चुके हैं। ऐसे में अब कई फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को थिएटर पर प्रदर्शित करने को तैयार है। वहीं, ओटीटी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच के कारण कई मेकर्स अभी भी अपनी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस महीने कौनसी फिल्में करेंगी लोगों का मनोरंजन-
Upcoming Movies: नवंबर में ओटीटी पर रिलीज होने जा रहीं ये फिल्में, अभी से बना लें देखने का प्लान