फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकेले हैं सलमान खान: अभिनेता की शादी पर बोले करीबी दोस्त महेश मांजरेकर, कहा- उनका बेटा देखना चाहता हूं

Tue, 02 Nov 2021 07:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 02 Nov 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Manjrekar talk about Salman Khan marriage he said I want to see his son
महेश मांजरेकर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। ये बात हर कोई जानता है कि, समलान खान की शादी का मुद्दा बॉलीवुड में गॉसिप का हॉट टॉपिक है। अभिनेता 55 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक सिंगल हैं। ऐसे में सलमान की शादी कब होगी? ये सवाल अभिनेता के सामने अक्सर उठता रहता है और वह हमेशा इस सवाल को टाल देते हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों से भी उनकी शादी से जुड़ा सवाल किया जाता है।


 
हाल ही में, सलमान खान के करीबी दोस्त व फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने अभिनेता की शादी से जुड़ा एक बयान दिया है। महेश मांजरेकर ने आरजे सिद्दार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, सलमान खान अकेले हैं और उन्हें भी अपना दुख बांटने के लिए कोई ना कोई चाहिए।

Mahesh Manjrekar talk about Salman Khan marriage he said I want to see his son
फाइल फोटो

महेश मांजरेकर ने कहा, ‘मैं सलमान खान से कई ऐसी बातें भी कर सकता हूं जो शायद कोई और नहीं कह सकता। मैं सलमान को अक्सर कहता हूं कि, सलमान तू शादी नहीं करता, उसका मुझे कोई इशू नहीं है। लेकिन मैं सलमान खान का बेटा सच में देखना चाहता हूं। हालांकि, वह हर बार मेरी बात को टाल देता है।’

Mahesh Manjrekar talk about Salman Khan marriage he said I want to see his son
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram @maheshmanjrekar

इसके आगे फिल्ममेकर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि, सलमान खान जिंदगी में अकेले हैं और उन्हें भी जीवन में कोई ना कोई शख्स चाहिए जिसके साथ वे अपना दर्द बांट सकें।’ अपनी बात जारी रखते हुए महेश ने कहा कि सलमान को कई लोग प्यार करते हैं। लेकिन सभी लोग सलमान खान से मिलने के बाद अपने करीबी शख्स के पास चले जाते हैं। सलमान किसके पास जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Manjrekar talk about Salman Khan marriage he said I want to see his son
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram @maheshmanjrekar

महेश ने कहा, ‘सलमान खान के दोनों भाई अरबाज और सोहेल भी अपनी लाइफ में बिजी हैं। सलमान खान ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है। फिर भी वह सभी एक ही फ्लैट में रहते हैं। इतना ही नहीं, वह सभी एक मिडिल क्लास की तरह अपनी लाइफ जीते हैं।’

विज्ञापन
Mahesh Manjrekar talk about Salman Khan marriage he said I want to see his son
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन अभिनेता का रिश्ता किसी के साथ भी शादी के बंधन तक नहीं पहुंचा। सलमान खान ने अभिनेत्री संगीता बिजलानी को लंबे समय तक डेट किया था। दावा किया जाता है कि, दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सलमान खान और ऐश्वर्या राय भी एक समय पर रिश्ते में रह चुके हैं। दोनों बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाते हैं। लेकिन दोनों के रिश्ते का अंत काफी बुरा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed