नवंबर का महीना शुरू हो गया है और नेटफ्लिक्स एवं हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए एक से एक शानदार सीरीज एवं फिल्में आने वाली हैं। यह महीना एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस सीरीज एवं फिल्मों की भरमर ला रहा है। डिज्नी हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर एक से एक बढ़िया फिल्म और सीरीज रिलीज होने वाली है। 5 नवंबर का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन भारत एवं दुनियाभर के सिनेमाघरों में इटरनल फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह मार्वल सीरीज की फिल्म है औररिचर्ड मैडेन, कुमैल नानजियानी, किट हैरिंगटन, सलमा हायेक और एंजेलिना जोली इसमें एक साथ नजर आएंगे।
OTT RELEASE: जानिए, नवंबर में Netflix और Hotstar पर आपके लिए क्या है खास? कब रिलीज हो रही है कौन-सी सीरीज और फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 नवंबर, नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स पर 5 नवंबर को नारकोस मेक्सिको का नया सीजन स्ट्रीम होगा। सीजन 3 फेलिक्स की गिरफ्तारी के बाद छिड़ी वॉर को दिखाएगा। वहीं, इसी दिन नेटफ्लिक्स पर सान्या मल्होत्रा की फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर भी रिलीज होगी। इस फिल्म में सान्या एक साउथ इंडियन लड़की की भूमिका निभा रही है। इस फिल्म का जो टीजर रिलीज हुआ है, उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
12 नवंबर, नेटफ्लिक्स
रेड नोटिस
12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर एक्शन और थ्रिलर फिल्म रेड नोटिस रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, गैल गैडोट और रयान रेनॉल्ड्स दिखेंगे। इसे नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक कहा जा रहा है। इस फिल्म में जॉनसन दुनिया के सबसे महान ट्रैकर एफबीआई स्पेशल एजेंट जॉन हार्टले की भूमिका में दिखएंगे।
12 नवंबर, हॉटस्टार
स्पेशल ऑप्स 1.5 ( Special Ops 1.5)
केके मेनन की यह जासूसी सीरीज 12 नवंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। यह एक्शन- थ्रिलर ड्रामा सीरीज है। जिसमें केके मेनन हिम्मत सिंह के किरदार में दिखंगे। इस सीरीज के सह- लेखक और निर्देशक नीरज पांडे। इस सीरीज में आफताब शिवदासानी, आदिल खान, मारिया रयाबोशपका, ऐश्वर्या सुष्मिता और शिव ज्योति दिखेंगे। मेनन इसमें भारत में हुए आतंकी हमलों में शामिल मास्टरमाइंड को ट्रैक करते हैं। इसका ट्रेलर काफी पसंद किया गया है और अब दर्शकों को सीरीज का इंतजार है।
19 नवंबर, नेटफ्लिक्स
धमाका
19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म धमाका रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर और अमृता सुभाष दिखेंगे। यह फिल्म साल 2013 की कोरियाई फिल्म द टेरर लाइव का रीमेक है।