फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 15: सिंबा नागपाल और उमर रियाज के बीच हुई हाथापाई, दिया पूल में धक्का

Tue, 02 Nov 2021 05:00 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 02 Nov 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Simba Nagpal pushed Umar Riaz into swimming pool, Fans want him evicted
बिग बॉस 15-सिंबा नागपाल और उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीवीजन के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 के घर में ऐसा एक भी दिन नहीं जा रहा जब कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़ा न हुआ हो। बात सिर्फ लड़ाई झगड़े तक ही नहीं रह गई, बल्कि हाथापाई तक पहुंच गई। हाल में ही नॉमिनेशन टास्क के दौरान उमर रियाज और सिंबा नागपाल के बीच जमकर झगड़ा हुआ। रिलीज हुए प्रोमों में दिखाया गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने के बाद सिंबा को गुस्सा आ जाता है और वह उमर को पूल में धक्का दे देते हैं। जिसके बाद से ही उमर के फैंस बेहद खफा हैं और सिंबा को शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



कहा आतंकवादी
सिंबा उमर से लड़ते हुए उन्हें आतंकवादी तक कह देते हैं। जिसके बाद मामला और बिगड़ जाता है। दर्शकों को सिंबा की ये बात बिलकुल रास नहीं आ रही। सोशल मीडिया पर उनसे मांफी मांगने की मांग तक की जा रही है। एक यूजर ने लिखा कि सिंबा उमर के पूरे परिवार पर सवाल खड़ा कर रहा है, जोकि सही नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अपने शब्दों को लेकर सावधान रहना चाहिए और संवेदनशीलता पर गौर करना चाहिए।

नॉमिनेशन से चार कंटेस्टेंट हैं सुरक्षित
इस हफ्ते एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना, गौतम गुलाटी और काम्या पंजाबी शो में नजर आए थे। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। चारों एक्स कंटेस्टेंट्स ने विशाल कोटियन, जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लिया। जबकि बाकि बचे कंटेंस्टेंट के बीच सुरक्षित रहने के लिए मुकाबला चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed