फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा- मैं एक योद्धा हूं....कभी हार नहीं मानती

Tue, 02 Nov 2021 04:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Nov 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Samantha shares post on never giving up not being perfect I am a warrior
सामंथा रूथ प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का कहना है कि वह योद्धा हैं और कभी हार नहीं मानती हैं। उन्होंने अभिनेता नागा चैतन्य से अलग होने के एक महीने बाद मंगलवार को एक खास पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने परिपूर्ण नहीं होने और कभी हार न मानने की बात लिखी है। इस पोस्ट को सामंथा रुथ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है।



 

Samantha shares post on never giving up not being perfect I am a warrior
सामंथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा ने लिखा- मैं परिपूर्ण हूं
इसमें उन्होंने लिखा है, मैं मजबूत हूं, मैं लचीला हूं.. मैं पूर्ण नहीं हूं, मैं परिपूर्ण हूं, मैं कभी हार नहीं मानती, मैं प्यार करती हूं.. मैं दृढ़ हूं, मैं उग्र हूं, मैं इंसान हूं... मैं एक योद्धा हूं। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने हैशटैग #mymommasaid जोड़ा है। 

 

Samantha shares post on never giving up not being perfect I am a warrior
सामंथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सामंथा हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटी हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी यात्रा डायरी से तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की थी। उन्होंने लेबनान के एक रेस्तरां बुर्ज खलीफा का दौरा किया था और अपने प्रशंसकों को दुबई के एक होटल के कमरे के अंदर की झलक भी दिखाई थी। हाल ही में उन्होंने अपनी चारधाम यात्रा पूरी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha shares post on never giving up not being perfect I am a warrior
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने हाल ही में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा किया और इसकी तस्वीरें भी इंस्टा पर शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने अपनी इस यात्रा को अद्भुत बताया था। उनका कहना था कि वह हमेशा से ही हिमालय पर मोहित रही हैं। यह महान रहस्य का एक स्थान है...देवताओं का निवास है।

विज्ञापन
Samantha shares post on never giving up not being perfect I am a warrior
सामंथा प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ और नागा चैतन्य के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वह बॉलीवुड में भी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि अभिनेत्री तापसी पन्नू के प्रोडक्शन में बनने वाली एक फिल्म के लिए सामंथा को संपर्क किया जा रहा है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा ने इंस्टाग्राम से उनके साथ अपनी सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था। सामंथा और नागा चैतन्य की शादी साल 2017 में हुई थी। चार साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed