फिल्मों के मशहूर विलेन के रुप में जाने जाने वाले आशीष विद्यार्थी अपनी एक्टिंग से सीन को रियल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में भी कई फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों की खास बात है कि लगभग सभी फिल्मों में आशीष विलेन के रुप में ही नजर आए हैं। वह पहली बार कन्नड़ फिल्म 'आनंद' से पड़े पर्दे पर नजर आए थे। जिसके बाद उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा। आशीष विद्यार्थी ने 1942: अ लव स्टोरी, बर्फी, बाजी, सरदार, बिच्छू, सरदार, द्रोखल, नाजायज जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया। लेकिन उनकी फिल्मों की खास बात रही कि वह बॉलीवुड के ऐसे एक्टर बन गए जो फिल्मों में सबसे ज्यादा बार मरा हो। चलिए जानते हैं आशीष से जुड़ा ये रोचक किस्सा।
किस्सा: फिल्मों में 182 बार मरने की एक्टिंग कर चुके हैं आशीष विद्यार्थी, फिर सच में हुआ मौत से सामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में 182 बार मिली मौत
जैसा की बॉलीवुड फिल्मों में होता आ रहा है कि आखिर में हीरो की जीत होती है और विलेन की मौत। आशीष भी अधिकतर अपनी फिल्मों में विलेन का किरदार ही निभाते हैं। ऐसे में हीरो के हाथ उनकी मौत पहले से ही तय होती है। अब तक उन्हें फिल्मों में 182 बार मौत मिल चुकी है।
जब सच में हुआ मौत से सामना
आशीष विद्यार्थी एक बार एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें पानी में उतरना था। लेकिन आशीष को गहराई का अंदाजा नहीं था और वह गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद लोगों को लगा कि वह डूबने का सीन कर रहे हैं। ऐसे में कोई उनकी मदद के लिए नहीं गया।
पुलिसवाले नें बचाई जान
आशीष विद्यार्थी को पानी में छटपटाता देख वहां मौजूद पुलिस वाले को शक हुआ। वह भागता हुआ पानी में कूद गया और आशीष की जान बचाई। बाद में वहां मौजूद लोगों को समझ आया कि आशीष सच में डूब रहे थे।
आशीष की फिल्में
आशीष विद्यार्थी को फिल्म 'द्रोहकाल' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वह बाजी, नाजायज, जीत, भाई, हसीना मान जाएगी, अर्जुन पंडित, जानवर,दौड़, जिद्दी, मेजर साब, सोल्जर, वास्तव, बादल, रिफ्यूजी, एक और एक ग्यारह, एलओसी कारगिल, कहो ना प्यार है, बिच्छू, जोरू का गुलाम, जाल, किस्मत, शिकार, जिम्मी, रक्तचरित्र, बर्फी, राजकुमार, हैदर, अलीगढ़ और बेगम जान जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।