फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: करण जौहर, सिमी गरेवाल और अनुष्का शर्मा ने शाहरुख को किया बर्थडे विश, उनके बारे में लिखी यह बातें

Tue, 02 Nov 2021 03:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Nov 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Simi Garewal and Anushka Sharma wish Shah Rukh on his birthday
शाहरुख खान, करण जौहर और अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान पिछले 25 साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। वह मंगलवार को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है। वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा उनको कई फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। हालांकि, पिछले दिनों वह बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी और उसके बाद जेल में रहने को लेकर काफी चिंतित भी दिखे। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और जानी-मानी हस्तियां उनको बर्थडे विश करते हुए नोट्स लिख रहे हैं। फिल्म मेकर करण जौहर ने भी शाहरुख खान को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखते हुए अपनी और शाहरुख की तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा, सिमी गरेवाल ने भी शाहरुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 



 

Karan Johar Simi Garewal and Anushka Sharma wish Shah Rukh on his birthday
शाहरुख खान और करण जौहर - फोटो : Twitter

करण जौहर ने लिखा, मैं शाहरुख खान से पहली बार करण अर्जुन के सेट पर मिला था। यह महसूस नहीं कर रहा था कि मैं एक ऐसे व्यक्ति से मिलने जा रहा हूं, जो मेरे जीवन, मेरे करियर और मेरे अस्तित्व को आकार देगा। उन्होंने शाहरुख खान की बुद्धि और करिश्मा को विश्व स्तर पर ज्ञात तथ्य बताया। करण ने लिखा कि मुझे शाहरुख की मानवता और हृदय को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एक अतुलनीय पिता ... एक चट्टान-ठोस पति ... एक प्यार करने वाला भाई और एक अपरिहार्य मित्र। वह सब कुछ है और भी बहुत कुछ ... आपको बहुत प्यार भाई।  आप भरपूर प्यार के हकदार हैं। जन्मदिन मुबारक! 

Karan Johar Simi Garewal and Anushka Sharma wish Shah Rukh on his birthday
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

सिमी गरेवाल ने भी शाहरुख को बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय शाहरुख खान। आपने कृपा के साथ तूफान और सफलता दोनों का सामना किया है, यह आपके चरित्र और गरिमा के लिए एक वसीयतनामा है। आपका लाखों लोगों के साथ आत्मा का संबंध है, किसी और के विपरीत। आपको एक किंवदंती होने का अधिकार है। आप कितने रोशनी में शाहरुख। बस चमकते रहो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Simi Garewal and Anushka Sharma wish Shah Rukh on his birthday
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा ने भी शाहरुख को बर्थडे विश किया। मलाइका ने शाहरुख के साथ फेमस गाने छय्यां-छय्यां में डांस किया था, जो कि अपने जमाने में बेहद लोकप्रिय हुआ था। उन्होंने लिखा कि 23 साल पहले मैं आपकी एक फैन गर्ल थी और अब भी हूं। इन सभी वर्षों में आपको देखना न केवल खुशी है, बल्कि प्रेरणादायक भी है। आप अपने आस-पास के लोगों के लिए हर दिन और हर साल को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कैसे करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख।

विज्ञापन
Karan Johar Simi Garewal and Anushka Sharma wish Shah Rukh on his birthday
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma

वहीं, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, फराह खान, आयुष्मान खुराना और माधुरी दीक्षित सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed