आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने की वजह से आयुष्मान इसका जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। यह फिल्म कई मुद्दो पर बात करती हैं जिसमें से एक भाषा भी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना ने भाषा को लेकर अपने विचार लोगों से साझा किए। एएनआई को दिए इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा, 'हम वास्तव में एक भाषा को सबसे आगे नहीं रख सकते... भारत वह देश नहीं है। हमारे पास कई भाषाएं, धर्म, क्षेत्र, समुदाय और जातियां हैं। प्रत्येक भाषा समान रूप से महत्वपूर्ण है। हमें अपने राष्ट्र की प्रत्येक भाषा को समान महत्व देना चाहिए।' एक्टर के मुताबिक विभिन्न भाषाओं के बावजूद सबका दिल एक होना चाहिए।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- भाषाएं चाहे अनेक हों पर दिल एक होना चाहिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 25 May 2022 09:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन