Ayushmann is Back: ‘रातां कालियां’ में सुनाई देगी आयुष्मान खुराना की आवाज, जानिए सब कुछ इस गाने के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना कहते हैं, “म्यूजिक ने मुझे हमेशा से क्रिएट करने के लिए प्रेरित किया है और यह एक कलाकार के रूप में मेरी अभिव्यक्ति को बढ़ाने में मेरी मदद करता है। मैं अपने नए गाने रातां कालियां को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह एक बहुत ही सोलफुल ट्रैक है जिसका शाब्दिक अर्थ है 'अंधेरी रातें' और ऐसी रातें कितनी प्रेरक, रोमांटिक और काव्यात्मक हो सकती हैं। इसे रोचक कोहली ने कंपोज किया है और इसके बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं।"
अपनी दुबई कॉन्सर्ट का जिक्र चलने पर आयुष्मान बताते हैं, “मैं 23 अप्रैल को दुबई संगीत समारोह में अपने दर्शकों के साथ इस ट्रैक को साझा करने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं। वे यह गाना सुनने वाले पहले लोग होंगे और मुझे उम्मीद है कि वे इसे पूरी तरह से पसंद करेंगे। यदि आप मुझसे पूछें, तो इसमें बहुत ही एडिक्टिव बीट है और इसके बोल निश्चित रूप से आपके दिल को छू जायेंगे। मैं भूषण जी के साथ इस सहयोग को लेकर रोमांचित हूं। अब कई सालों के बाद टी-सीरीज़ के साथ सिंगल आ रहा है और यह रोचक के साथ इससे बेहतर और क्या हो सकता है।"
संगीत से अपने साथ के बारे में आयुष्मान खुराना पहले भी ‘अमर उजाला’ के साथ अपना अनुभव बांट चुके हैं। इस बार वह बताते हैं, ''मैं नया संगीत बनाने की प्रक्रिया का पूरी तरह से आनंद लेता हूं, इसलिए जब रोचक ने मेरे साथ इस गीत पर चर्चा की, तो मैं तुरंत इसके लिए अपनी आवाज देने के लिए तैयार हो गया। मुझे नया गाना बनाए और रिलीज किए हुए भी काफी समय हो गया था और मैं लोगों को कुछ नया देने के लिए बेताब था। गाने के बोल गहरे चिंतनशील हैं और जिसके माध्यम से बहुत सारी स्तरित भावनाएं चल रही हैं। रोचक और गुरप्रीत सैनी दोनों बहुत प्यारे दोस्त हैं और मुझे रचनात्मक रूप से उनके साथ काम करने में मजा आता है। हम अपने संगीत के बारे में बहुत इमोशनल हैं ”
आयुष्मान के इस नए गाने को लेकर संगीतकार रोचक कोहली ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "मैंने टी-सीरीज़ के साथ-साथ आयुष्मान के साथ भी एक लंबी यात्रा तय की है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह गीत बहुत जबरदस्त होने वाला है और मैं इसे जल्द ही श्रोताओं के समक्ष पेश करने के लिए उत्साहित हूं।" गौरतलब है कि टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार, अभिनेता आयुष्मान खुराना और संगीतकार रोचक कोहली की तिकड़ी पहले भी साथ मिलकर गाने बना चुकी है।