{"_id":"5f210b268ebc3e9f624f4648","slug":"ayushmann-khurrana-is-teaming-with-director-abhishek-kapoor-play-athlete-role-in-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का एलान, काय पो छे के निर्देशक के साथ मिलकर उठाने चले ये चुनौती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का एलान, काय पो छे के निर्देशक के साथ मिलकर उठाने चले ये चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री की दो क्रिएटिव शख़्सियतों ने अब साथ मिलकर काम करने का फैसला लिया है। रॉक ऑन!!, काय पो छे, केदारनाथ जैसी सफल फ़िल्में बनाने वाले जाने-माने निर्देशक अभिषेक कपूर और कथानक आधारित फिल्मों के पोस्टर ब्वॉय आयुष्मान खुराना पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। उत्तर भारत की कहानी पर बनने वाली इस फ़िल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है और बताया जा रहा है कि अक्टूबर में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
2 of 5
अभिषेक कपूर
इस बारे में अभिषेक कहते हैं, “मैं और आयुष्मान, दोनों एक खास तरह के सिनेमा के लिए जाने जाते हैं और यह फ़िल्म वाकई हम दोनों के लिए बेहद खास है। हमारी इच्छा है कि ऑडियंस पहले की तरह ही थिएटरों में आएं और एक कम्युनिटी के रूप में फ़िल्में देखें, जिसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस फ़िल्म के जरिए लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए हम अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”
3 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : Social Media
अभिषेक की मंशा इस फिल्म में आयुष्मान को बिल्कुल नए अवतार में प्रस्तुत करने की है। वह कहते हैं, "आयुष्मान इस फ़िल्म में एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका निभाने वाले हैं, जिसके लिए उन्हें ऐसे फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना होगा जो उन्होंने पहले नहीं किया है। यह चैलेंज काफी बड़ा है, लेकिन वह इस चैलेंज को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अभिषेक के साथ जोड़ी बनाकर आयुष्मान बेहद उत्साहित हैं और अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह कहते हैं, "अभिषेक की फ़िल्में आज के दौर की सिनेमा से बिल्कुल अलग होती हैं। मुझे खुशी है कि आखिरकार हमें एक ऐसे प्रोजेक्ट पर साथ मिलकर काम करने का मौका मिला है, जो मेरे दिल के बेहद क़रीब है।'
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : amar ujala mumbai
वह कहते हैं, 'इस फिल्म में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो भावनात्मक रूप से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। कुल मिलाकर यह फ़िल्म पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनर है। यह बेहद ख़ूबसूरत, प्रोग्रेसिव लव स्टोरी है जो आपके दिलों को भी छू जाएगी।' यह फ़िल्म अगले साल दुनिया भर के थियेटरों में रिलीज़ होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।