बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लीक से हटकर विषयों पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर सामाजिक मुद्दों पर लिखी गई स्क्रिप्ट्स वाली फिल्मों में काम करते नजर आते हैं। अब एक बार फिर से आयुष्मान ऐसी ही एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। दरअसल, इस समय आयुष्मान खुराना अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेता मेल गायनोकॉलोजिस्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी अहम किरदार में दिखेंगी। आयुष्मान की इस रिलीज से पहले आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा है?
Ayushmann Khurrana: 'डॉक्टर जी' से सफलता की नई इबारत लिख पाएंगे आयुष्मान, ऐसा रहा पिछली पांच फिल्मों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'अनेक'
इसी साल यानी 2022 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' में वह एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। 27 मई को रिलीज हुई आयुष्मान की फिल्म 'अनेक' कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप रही थी। जानकारी के मुताबिक, 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने तकरीबन 8.15 करोड़ का कारोबार किया था।
चंड़ीगढ़ करे आशिकी
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंड़ीगढ़ करे आशिकी' भी एक सामाजिक विषय को लेकर बनाई गई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आईं थीं। साल 2021 में 10 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 28 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
शुभ मंगल ज्यादा सावधान
आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार के लीड रोल वाली फिल्म साल 2020 में 21 फरवरी को रिलीज हुई थी। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई तो मेकर्स के साथ ही दर्शकों को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। कलेक्शन की बात करें तो शुभ मंगल सावधान ने 60 करोड़ के आंकड़ा भी मुश्किल से छुआ था।
बाला
फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे इंसान का किरदार अदा किया था जो सुंदर बनाने वाली क्रीम का सेल्समैन है और अपनी असल जिंदगी में भी सुंदरता को बहुत तरजीह देता है। हालांकि एक समय के बाद उसके सारा बाल झड़ जाते हैं। नवंबर 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ का कारोबार किया था। जो बहुत अच्छा था।