सब्सक्राइब करें

आयुष्मान ने twitter पर वीडियो शेयर कर लिखा-'गलतियां तो किसी से भी हो सकती हैं..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Jun 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana promote his film Article 15 with unique campaign
Article 15 - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म भारतीय संविधान में मौजूद अनुच्छेद 15 पर आधारित है जो किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करने की बात कहता है।
Trending Videos
Ayushmann Khurrana promote his film Article 15 with unique campaign
Article 15 - फोटो : social media
खास बात ये हैं कि फिल्म आर्टिकल 15 का आयुष्मान खुराना बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रमोशन कर रहे हैं। इन दिनों वे अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म आर्टिकल 15 और संविधान द्वारा भारतीय नागरिक को मिले अधिकारों की जानकारी से जुड़ा वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो के जरिए वह अपने फैंस को एक नागरिक के लिए आर्टिकल 15 कितना मायने रखता है समझाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana promote his film Article 15 with unique campaign
Article 15 - फोटो : social media
बुधवार को भी आयुष्मान खुराना ने फिल्म आर्टिकल 15 के सीन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- गलतियां तो किसी से भी हो सकती हैं,पर हम किसी की तुलना नीची जाति के लोगों से नहीं कर सकते ? क्या इनके खिलाफ आपका नजरिया ठीक है ? इसके अलावा आयुष्मान खुराना ने हैशटैग के साथ फैंस से जातिसूचक शब्द न कहने की भी अपील की है। 
 


 
Ayushmann Khurrana promote his film Article 15 with unique campaign
Article 15 - फोटो : social media
गौरतलब है कि एक्टर आयुष्मान खुराना की गिनती अब लीक से हटकर एक्टिंग करने वाले अभिनेताओं में होने लगी है। इससे पहले आयुष्मान खुराना ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत-पाकिस्तान के मैैच के बीच फिल्म आर्टिकल 15 का प्रमोशन किया। आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में तिरंगा लहराते कुछ फैंस दिखाई दिए तो वहीं कुछ हिस्से में आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 के सीन नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana promote his film Article 15 with unique campaign
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
इस खास वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने कैप्शन में लिखा था- 'इंडिया-पाकिस्तान मैच के दिन हम सभी इंडियन होते हैं, सही मायने में इंडियन ! तो क्यों न भेदभाव भूलकर , रोज ही सिर्फ इंडियन बनें? आयुष्मान खुराना के इस ट्वीट पर उनके फैन अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे थे। बता दें कि फिल्म आर्टिकल 15 इस महीने 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिनव सिन्हा ने किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed