सब्सक्राइब करें

कपिल के शो में कई खुलासे कर चुके शाहिद को सताई बड़ी चिंता, बोले-'मुझे नहीं पता है कि मैं आगे...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Jun 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor have not any film after Kabir Singh
Shahid Kapoor - फोटो : youtube
शाहिद कपूर की गिनती अब हिट फिल्म देने वाले एक्टर्स में होने लगी है। उन्होंने जब वी मेट, हैदर, उड़ता पंजाब जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों में जगह बनाई है। इन दिनों शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म कबीर सिंह को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी वर्जन है। 
Shahid Kapoor have not any film after Kabir Singh
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों कियारा और शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। 
Shahid Kapoor have not any film after Kabir Singh
Shahid Kapoor - फोटो : amar ujala
शाहिद कपूर ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए बताया है कि फिल्म कबीर सिंह के बाद उनके पास दूसरी और कई फिल्म नहीं है। कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर से पूछा गया कि इस फिल्म के बाद उनके पास और क्या काम है ? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद ने इस बात का जवाब देते हुए कहा,'फिलहाल मेरे पास कोई भी फिल्म नहीं है और यह चीज मुझे खा रही है। मुझे नहीं पता है कि मैं आगे क्या करने वाला हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor have not any film after Kabir Singh
शाहिद कपूर - फोटो : instagram
गौरतलब है कि फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे करते रहते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। यहां इन दोनों ने कपिल शर्मा और शो में मौजूद सभी लोगों के साथ काफी मस्ती भी की। इस दौरान कपिल शर्मा ने शाहिद कपूर से पूछा कि वह हर फिल्म में अपना हेयर स्टाइल क्यों बदलते रहते हैं? कपिल की इस बात का शाहिद ने बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन
Shahid Kapoor have not any film after Kabir Singh
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर ने खुलासा करते हुए कहा, 'एक बार मेरे पिता जी (पंकज कपूर) ने मुझे यह सलाह दी थी कि हर फिल्म में लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए। इसलिए मैं भी अपने हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करता रहता हूं।' आपको बता दें कि फिल्म कबीर सिंह 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed