फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड के बाद धड़ाम हुई आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की की 'भूत', जानें कलेक्शन

Tue, 25 Feb 2020 04:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 25 Feb 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 4
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot - फोटो : file photo

आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की कौशल की फिल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' के कलेक्शन में चौथे दिन गिरावट देखी गई है। इन दोनों फिल्मों ने शुरुआत से ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी हालांकि आयुष्मान से ज्यादा विक्की बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में ज्यादा सफल रहे। चौथे दिन के कलेक्शन में वीकेंड के बाद गिरावट देखी गई। जानिए इन दोनों फिल्मों ने अभी तक कितना कलेक्शन किया।

Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 4
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' अपने बजट से अभी कोसों दूर है। इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है। ऐसे में ये फिल्म तीन दिन में बजट का आधा तो निकालने में कामयाब हो गई है लेकिन वीक डेज में कलेक्शन में गिरावट को देखते हुए आगे की राह मुश्किल जरूर है। चौथे दिन इस फिल्म ने अनुमान के मुताबिक 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। 

Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 4
भूत पार्ट वन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस फिल्म ने पहले दिन 9.55 करोड़, दूसरे दिन 11.8 करोड़  और तीसरे दिन 11 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन का कलेक्शन मिलाकर ये फिल्म अभी तक 34.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' की बात करें तो इस फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन करीब 2 करोड़ किया। बीते तीन दिनों के कलेक्शन की तुलना में ये बहुत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 4
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot - फोटो : twitter

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की रफ्तार को देखकर इसका बजट निकालना भी मुश्किल हो सकता है। इसका बजट करीब 30 करोड़ है। अभी तक के इस फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो पहले दिन 5.10 करोड़, दूसरे दिन 5.52 करोड़  और तीसरे दिन 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन का कलेक्शन मिलाकर इस फिल्म ने अभी तक कुल 18.02 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot box office collection day 4
शुभ मंगल ज्यादा सावधान और भूत - फोटो : सोशल मीडिया

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है। जबकि फिल्म 'भूत' का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। इस फिल्म में विक्की के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। 

दिल्ली हिंसा पर बॉलीवुड स्टार्स का बयान और शाहिद कपूर का जन्मदिन, पढ़िये पांच बड़ी खबरें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed