फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए शो में 'सिडनाज' का जिक्र होते ही गुस्से में आईं शहनाज, बोलीं- 'खत्म करो ये ड्रामा'

Tue, 25 Feb 2020 04:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 25 Feb 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
shehnaz gill angry when contestant used sidnaaz tag in show mujhse shaadi karoge
shehnaz gill - फोटो : colors tv

'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। दोनों की बॉन्डिंग को देखते हुए फैंस ने उन्हें नया नाम सिडनाज दिया। सोशल मीडिया पर #SidNaaz भी ट्रेंड करता रहा। बिग बॉस खत्म होने के बाद शहनाज नए शो 'मुझसे शादी करोगे' में व्यस्त हो गई हैं। शो में भी कई बार ऐसा हुआ है जब शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को याद करती नजर आई हैं।

shehnaz gill angry when contestant used sidnaaz tag in show mujhse shaadi karoge
shehnaz gill - फोटो : colors instagram

'मुझसे शादी करोगे' शो में सभी कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया गया, जिसमें सभी को शहनाज और पारस के लिए गिफ्ट खरीदना था। इसके लिए पहले उन्हें नोट इकट्ठे करने थे। उसके बाद उन्हें उन पैसों से शहनाज और पारस की पसंद का कोई गिफ्ट खरीदना था। 

shehnaz gill angry when contestant used sidnaaz tag in show mujhse shaadi karoge
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सामने आए एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक कंटेस्टेंट ने शहनाज को टेडी बीयर दिया। कंटेस्टेंट ने टेडी पर सिडनाज लिखकर चिपकाया था लेकिन शहनाज को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। सिडनाज का टैग देखकर शहनाज कहती हैं कि 'ये जो आपने खेला सिडनाज... बहुत हो गया ड्रामा... मैं टैग को हटाकर भी टेडी बीयर फेंक सकती हूं। आप जिस चीज के लिए आए हो उसके लिए और मेहनत करनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shehnaz gill angry when contestant used sidnaaz tag in show mujhse shaadi karoge
shehnaz gill - फोटो : social media

शहनाज को गिफ्ट में झुमके भी मिले, जिसे देखकर वो कहती हैं कि 'यहां मेरा दिल जीतना है। मुझे लगता है कि मेरा दिल जीतना इतना भी आसान नहीं है कि इन चीजों को देकर दिल जीत लें। बहुत कुछ करना पड़ेगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gifts lene ke liye contestants ne kiye kayi jatan lekin phir bhi na aaye @parasvchhabrra aur @shehnaazgill ko woh gifts pasand😬 Dekhiye Inka reaction aaj raat #MujhseShaadiKaroge mein 10:30 baje, sirf #Colors par. #ParasKiShaadi #ShehnaazKiShaadi Anytime on @voot

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
shehnaz gill angry when contestant used sidnaaz tag in show mujhse shaadi karoge
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

इससे पहले 'मुझसे शादी करोगे' के सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला भी पहुंचे थे। शो में सिद्धार्थ ने शहनाज के बारे में कहा कि- 'इनके अंदर एक क्वालिटी बहुत अच्छी है जो मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर होनी चाहिए। हम लोगों का घर में कई बार झगड़ा हुआ लेकिन दिन खत्म होते-होते हम लोगों का झगड़ा खत्म हो गया और अगले दिन नई शुरुआत की।'

आरती सिंह के रेप की बात सुन हैरान रह गई थीं उनकी मां, बताया कैसा था रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed