फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान की साल की दूसरी फिल्म, टी सीरीज में हो रही अनुभव सिन्हा की वापसी

Mon, 22 Feb 2021 06:00 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Feb 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Directed By Anubhav Sinha To Release in September
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल का मॉनसून आयुष्मान खुराना के नाम होता दिख रहा है। जुलाई के दूसरे शुक्रवार को उनकी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को रिलीज करने का एलान बीते हफ्ते हो ही चुका है। सोमवार को उनकी एक और फिल्म के मॉनसून में ही रिलीज होने की घोषणा हो गई। अनुभव सिन्हा निर्देशित ये फिल्म 17 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Directed By Anubhav Sinha To Release in September
आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनलॉक के बाद देश के कई राज्यों में अभी सिनेमाघर सौ फीसदी क्षमता के साथ खुले नहीं हैं और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते फिर से लॉक डाउन के आसार भी बन रहे हैं। लेकिन, इसके बावजूद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई फिल्मों की रिलीज तारीखों का एलान थमा नहीं है। हर निर्माता खाली तारीख को अभी से ब्लॉक कर लेना चाहता है, फिल्म उसकी अभी पूरी हुई हो या नहीं। सोमवार को आयुष्मान की जिस फिल्म की रिलीज का एलान हुआ है, उसकी शूटिंग अभी देश के उत्तर पूर्व हिस्से मे चल ही रही है।

Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Directed By Anubhav Sinha To Release in September
आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मॉनसून के दौरान फिल्में रिलीज करने की इस बार काफी बेताबी दिख रही है। 2 जुलाई को दक्षिण भारतीय फिल्म ‘मेजर’ रिलीज होनी है। इसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ भी रिलीज होने जा रही है। इसके अगले हफ्ते 9 जुलाई को आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को रिलीज करने का एलान हो चुका है। अभिषेक कपूर ने ये फिल्म टी सीरीज के साथ मिलकर बनाई है। जुलाई में ही ‘केजीएफ 2’ और ‘राधेश्याम’ की रिलीज भी तय हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Directed By Anubhav Sinha To Release in September
फिल्म अनेक की रिलीज डेट आई सामने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगस्त महीने में भी तारीखें पूरी तरफ फुल हो चुकी हैं। अब निर्माताओं की निगाहें सितंबर महीने का खाली शुक्रवारों पर टिकी हैं। इस महीने के पहले वीकएंड पर ऋषि कपूर की फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ रिलीज होने की कतार में हैं। विजय देवराकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। और, अब इसी महीने के तीसरे शुक्रवार को रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’। जासूसी थ्रिलर बताई जा रही इस फिल्म से निर्देशक अनुभव सिन्हा की टी सीरीज में वापसी हो रही है। अनुभव ने टीवी के बाद अपना आगे का करियर टी सीरीज से ही शुरू किया और सोनू निगम के तमाम म्यूजिक वीडियोज का निर्देशन किया।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Starrer Film Anek Directed By Anubhav Sinha To Release in September
अतरंगी रे - फोटो : Atrangi Re

वैसे इस साल अगस्त महीना भी कम दिलचस्प नहीं होने वाला। अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ 6 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय के साथ दक्षिण भारतीय स्टार धनुष और सारा अली खान भी हैं। ‘अतरंगी रे’ की रिलीज के हफ्ते भर बाद ही एक और दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पुष्पा’ 13 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ भी रिलीज होनी है। 27 अगस्त को रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के भी रिलीज होने का एलान हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed