कंगना रणौत और स्वरा भास्कर के बीच अक्सर ट्विटर पर बहस छिड़ी रहती है। दोनों ही अभिनेत्रियां एक दूसरे पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहतीं। बीते दिनों कांग्रेस विधायक ने कंगना पर विवादित बयान दिया था जिस पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस विधायक और कंगना रणौत विवाद में कूदीं स्वरा भास्कर, ट्वीट कर दोनों को सुनाई खरी खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुखदेव पांसे के बयान पर कंगना ने जवाब दिया था। कंगना के ट्वीट को री-पोस्ट करते हुए स्वरा ने लिखा कि ‘सुखदेव पांसे ने बेवकूफी भरी, सेक्सिस्ट और पूरी तरह निंदनीय बात कही है। कंगना आपने इसे और बदतर कर दिया है।‘

कांग्रेस विधायक के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया
सुखदेव पांसे के बयान पर कंगना ने पलटवार करते हुए उन्हें 'बेवकूफ' बताया। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'ये जो कोई भी मूर्ख है, नहीं जानता है कि मैं दीपिका, कटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं। मैं अकेली हूं जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। मैंने बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म को मना कर दिया था, जिसकी वजह से पूरा बॉलीवुडिया गैंग मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गए हैं। मैं एक राजपूत महिला हूं मैं कमर नहीं हिलाती हूं, हड्डियां तोड़ती हूं।‘
सुखदेव पांसे ने क्या कहा था
कंगना रणौत को लेकर सुखदेव पांसे ने कहा था कि “एक ‘नाचने गाने वाली’ महिला हमारे किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए और इसका विरोध करने के लिए अगर कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े होते हैं तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। लोकतंत्र में विरोध करना सबका हक होता है, लेकिन केवल एक महिला के चक्कर में पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है और उन पर झूठे केस लगाए हैं इसलिए हम इसका विरोध करते हैं।“
फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश में थीं कंगना
कंगना पिछले दिनों मध्य प्रदेश में अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ की शूटिंग में व्यस्त थीं। खबरें थी कि कांग्रेस के कुछ नेता शूटिंग को रोकने के लिए आंदोलन की धमकी दे रहे थे। कंगना को जब यह पता चला था तब भी उन्होंने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।