फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर के दौरान ऐसी हो गई थी आयुष्मान की पत्नी की हालत, तस्वीरें शेयर कर बताया अपना दर्द

Tue, 30 Apr 2019 12:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 30 Apr 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana wife tahira kashyap emotional post after cancer treatment
tahira kashyap - फोटो : social media

एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कैंसर का डटकर मुकाबला किया है। पिछले साल 22 सितंबर को ताहिरा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। इलाज के साथ ताहिरा लगातार कैंसर को लेकर जागरूकता फैला रही हैं। अब ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर की है।

ayushmann khurrana wife tahira kashyap emotional post after cancer treatment
tahira kashyap - फोटो : social media

अपने लंबे-चौड़े पोस्ट में ताहिरा ने बताया कि कि कैंसर होने के बाद वो कितने दर्द से गुजरीं। इसके साथ ही उन्होंने कैंसर के दौरान की अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। ताहिरा ने लिखा कि 'चेतावनी, इससे पहले कि आप तस्वीरों को बायीं ओर खिसकाएं, कुछ तस्वीरें विचलित कर सकती हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि जो धारणा बन गई है उसे बदलने में कामयाब रहूंगी। पिछले कुछ महीनों में मेरी जिंदगी की पूरी तरह कायापलट हो गई।' 

ayushmann khurrana wife tahira kashyap emotional post after cancer treatment
tahira kashyap - फोटो : social media

ताहिरा लिखती हैं कि 'सबसे पहले इसे स्वीकार करना बहुत जरूरी है। मैंने यह महसूस किया कि मानसिक और शारीरिक रूप से मुझमें कई बदलाव हुए। लंबे बाल मुझे हमेशा पसंद रहे हैं। फिर मेेरे बाल झड़ने शुरू हो गए। मैंने नकली बाल और कैप पहने। गंजे होने से लेकर छोटे बाल तक मैंने जिंदगी के हर पल को एंजॉय किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana wife tahira kashyap emotional post after cancer treatment
tahira kashyap - फोटो : social media

ताहिरा ने आगे लिखा कि 'मुझे नहीं पता कि मैं लंबे बाल दोबारा रख पाऊंगी या नहीं लेकिन मैं अपने चेहरे को छिपाने नहीं जा रही हूं। मैं सबसे ज्यादा सुंदर होने का दावा नहीं करती लेकिन मैंने अपनी मानसिकता बदल दी है। मेरी सबसे बड़ी जीत मेरे 7 साल के बेटे, अगली पीढ़ी की मानसिकता और धारणा को बदलना है।' 

 

विज्ञापन
ayushmann khurrana wife tahira kashyap emotional post after cancer treatment
tahira, ayushmann - फोटो : social media

ताहिरा ने आगे लिखा कि 'जब मेरे बाल झड़ रहे थो तो मैं टोपी पाने के लिए दौड़ पड़ती थी। मेरे सिर पर गंजे होने का पैच बनता जा रहा था। अब मैं अपने आपको गर्वपूर्ण तरीके से पेश करती हूं। मुझे लगता है कि मैं एक बदलाव का हिस्सा हूं। यह पोस्ट सभी महिलाओं के लिए समर्पित है। आप अभी और हमेशा सुंदर हैं।' सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पोस्ट की तारीफें कर रहे हैं। बता दें कि ताहिरा मशहूर लेखिका हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed