{"_id":"5cc7ddb4bdec220770315d77","slug":"priyanka-chopra-brother-siddharth-wedding-postponed-because-of-his-fiancee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी टली, वजह बनी मंगेतर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी टली, वजह बनी मंगेतर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं । खबरों की मानें तो प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं । अब रिपोर्ट है कि प्रियंका के भाई की शादी का जश्न टल गया है । अब शादी कुछ महीनों बाद होगी । ऐसा सिद्धार्थ की मंगेतर इशिता की वजह से हुआ है ।
2 of 5
siddharth chopra
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका की होने वाली भाभी इशिता की सर्जरी होनी है । ये सर्जरी शादी के कुछ दिन पहले होगी। ऐसे में शादी की डेट तक उनका ठीक हो पाना नामुमकिन है । इसी वजह से शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है ।
3 of 5
siddharth chopra
इमरजेंसी में होने वाली इशिता की इस सर्जरी की वजह से चोपड़ा परिवार ने शादी की डेट्स को आगे बढ़ाने का फैसला लिया । इशिता को सर्जरी के बाद आराम की जरूरत है, ऐसे में अब परिवार के सदस्य अगले मुहूर्त के इंतजार में हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी 27 फरवरी को हुई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Siddharth Chopra
- फोटो : social media
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ और इशिता की रोके की तस्वीरें शेयर की थीं । रिपोर्ट के मुताबिक, मई के पहले हफ्ते में शादी को प्लान किया गया था । जो अब टल गई है ।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
मुंबई आने के बाद प्रियंका अपने परिवार के साथ डिनर पर गई थीं । जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इसके अलावा प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ ईशा अंबानी के घर गई थीं । ईशा ने अपने घर पर दोस्तों के लिए आइसक्रीम पार्टी रखी थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।