एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप पिछले कुछ समय से कैंसर का इलाज करा रही हैं। ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर है। वो पूरी हिम्मत के साथ ये जंग लड़ रही हैं। आखिरी कीमोथैरिपी से पहले ताहिरा ने कुछ वीडियोज शेयर किए थे जिसमेंं वो खुशियां मनाती दिख रही हैं। अब ताहिरा ने एक और तस्वीर शेयर की है।
सोनाली बेंद्रे के बाद इस सेलिब्रिटी को कैंसर के चलते मुंडवाना पड़ा सिर, बोलीं- 'कभी नहीं सोचा था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
इससे पहले ताहिरा ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मेरा मानना है कि अगर कोई मुसीबत आपके रास्ते में आती है तो आप पर है कि आप उसे हराएं और अपने आप को बेहतर बनाएं। मेरी पोस्ट मेरे इस सफर को समर्पित है। आधी लड़ाई मैं जीत चुकी हूं। आधी उन लोगों के लिए लड़ना चाहती हूं जो इससे गुजर रहे हैं।'
ताहिरा ने आगे लिखा - 'मजबूत बनो, हम इससे उभरेंगे। मेरे आस-पास के लोगों के लिए भी बहुत आभार जिन्होंने मेरा साथ दिया।' ताहिरा ने अपनी बीमारी की जानकारी भी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। ताहिरा ने पोस्ट में बताया था कि उन्हें दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) है। ताहिरा ने उस वक्त मास्टेक्टोमी कराया था इसके बाद वह काम पर लौट आई थीं। बता दें कि ताहिरा पेशे से राइटर हैं।
वहीं फ्रेंडशिप डे के मौके पर सोनाली बेंद्रे का बाल्ड लुक नजर आया । सोनाली ने इलाज के चलते सिर मुंडवाया था।तस्वीर में सोनाली के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड गायत्री ओबरॉय और सुजैन खान भी नजर आ रही हैं । दरअसल, ऋतिक और सुजैन सोनाली से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे थे । ये फोटो भी ऋतिक रोशन ने ही क्लिक की है ।