फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने बाल्ड लुक में किया रैंप वॉक, कैंसर का कर रही हैं डटकर सामना

Sun, 03 Feb 2019 06:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 03 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap walked at Lakme Fashion week with bald look
Tahira Kashyap - फोटो : instagram

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) कैंसर से जूझ रही हैं। कैंसर की वजह से ताहिरा बाल्ड भी हो गई हैं। इस बीच ताहिरा ने हौसला दिखाते हुए पहली बार रैंप वॉक किया। ताहिरा ने बड़े ही बिंदास अंदाज में रैंप वॉक किया। रैंप वॉक के दौरान वहां मौजूद लोग उनकी हौसला अफजाई करते हुए दिखाई दिए। इस रैंप वॉक की तस्वीर को ताहिरा ने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किया। 

Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap walked at Lakme Fashion week with bald look
Tahira Kashyap - फोटो : instagram

ताहिरा ने पोस्ट करते हुए लिखा - 'मुझसे कहा गया था कि रैंप वॉक के दौरान स्टेज पर ज्यादा इस्माइल मत करना, मैं कंट्रोल नहीं कर पाई। पहली बार रैंप वॉक किया। यह अच्छी फीलिंग है।' ताहिरा 'लैक्मे फैशन वीक' के दौरान रैंप वॉक करती हुई दिखाई दीं। इस मौके पर ताहिरा ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ की गॉगल्स कैरी किए हुए थे जो काफी कूल लग रहे थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I got the instructions to not to smile too much, but couldn’t control 😄🙈 first time and super fun! Walked for @bodicebodice at @lakmefashionwk

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What a beautiful experience! Walked for @bodicebodice with @reebok shoes for @lakmefashionwk This was a first for me and trust me I had always wondered how it would feel to be on the ramp, well it does feel nice❤️😊

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap walked at Lakme Fashion week with bald look
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

ताहिरा के रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई ताहिरा के हौसले की सराहना कर रहा है। ताहिरा को कीमोथेरेपी के दौरान बाल मुंडवाने पड़े। वह आखिरी कीमोथैरेपी भी करवा चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। ऐसे में ताहिरा की एक और फोटो सामने आई है जिसमें उनके पति आयुष्मान सेल्फी लेते हुए दिख दिखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap walked at Lakme Fashion week with bald look
tahira kashyap - फोटो : instagram

आपको बता दें, आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। पहले यह कैंसर 0 स्टेज पर था जिसे हराकर ताहिरा घर वापस आ गई थीं। इसके बाद ताहिरा को दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इस बात की जानकारी खुद ताहिरा ने पोस्ट करके दी थी। जब से ताहिरा ने कैंसर के बारे में खुलासा किया है तब से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की भी बाल्ड तस्वीरें वायरल हुई थीं।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife Tahira Kashyap walked at Lakme Fashion week with bald look
Sonali Bendre - फोटो : Instagram

कैंसर से जंग जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज साझा की है। यह खुशखबरी सोनाली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को सेट की एक तस्वीर पोस्ट करके दी। सोनाली बेंद्रे ने लिखा - 'लंबे आराम के बाद सेट पर लौट रही हूं। कई तरीकों और स्तरों पर आजमाई गई हूं। फिर से काम पर लौट पर अजीब सा एहसास हो रहा है। मेरे पास अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए शब्द ही नहीं है। कैमरे को दोबारा फेस करना एक अलग सा अनुभव है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Being back on a set after a major sabbatical – one that has been testing in many ways on so many levels – is a surreal feeling. After all this, I sort of feel an additional sense of purpose and meaning and I'm so grateful to be back in action. I don’t think words would do justice to how beautiful it feels to be back at work...to face the camera again and portray the range of emotions required. Given that my emotions have been running high for the last couple of months, it feels good to give into the emotions that the job requires. It's just the kind of day that helps me #SwitchOnTheSunshine #OneDayAtATime❤

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed