फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या खत्म होने जा रहा तीनों खान का दौर, इन 5 एक्टर्स की वजह से बॉक्स ऑफिस पर टिकना हुआ मुश्किल

Fri, 26 Apr 2019 10:03 AM IST
shrilata biswas श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Apr 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
ayushmann vicky and rajkummar rao films challenged to all 3 khan actors
shah rukh, salman, aamir - फोटो : social media

पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड फिल्में आईं जिन्होंने अपनी मजबूत स्टोरी लाइन से ना केवल दर्शकों को बल्कि क्रिटिक्स को भी चौंका दिया। सालों से बॉलीवुड पर राज करते रहे तीनों खान के साथ शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब शाहरुख, सलमान और आमिर में से किसी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। शाहरुख की जीरो, सलमान की रेस 3 और आमिर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बुरा हाल रहा। माना जा रहा है इसकी बड़ी वजह दर्शकों की पसंद में बदलाव आना है। इनकी बजाय बीते साल 5 एक्टर्स ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई। यही नहीं अवॉर्ड शो में भी इन्हीं 5 एक्टर्स का जलवा रहा।

ayushmann vicky and rajkummar rao films challenged to all 3 khan actors
ayushmann khurrana - फोटो : social media

2012 में फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले आयुष्मान खुराना ने पिछले कुछ सालों में अलग-अलग विषयों पर फिल्में कीं। आयुष्मान ने उन विषयों को चुना जिन्हें ज्यादातर बड़े स्टार्स करने से झिझकते हैं। साल 2018 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं- बधाई हो और अंधाधुन। बधाई हो की कहानी एक उम्रदराज महिला के प्रेग्नेंट होने पर आधारित थी तो वहीं अंधाधुन की कहानी सस्पेंस थ्रिलर थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े।

ayushmann vicky and rajkummar rao films challenged to all 3 khan actors
vicky kaushal - फोटो : social media

आयुष्मान के बाद जिस एक्टर की सबसे ज्यादा चर्चा रही वो हैं विक्की कौशल। एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे विक्की ने मेनस्ट्रीम फिल्मों से अलग छोटी बजट की फिल्म मसान से साल 2015 में डेब्यू किया। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई अवॉर्ड शो मेें तारीफें बटोरी। साल 2018 में फिल्म संजू फिर इस साल की शुरुआत में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विक्की कौशल सभी बड़े डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गए हैं। बता दें कि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann vicky and rajkummar rao films challenged to all 3 khan actors
rajkummar rao - फोटो : file photo

लंबे स्ट्रगल के बाद एक्टर राजकुमार राव बॉलीवुड में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने में कामयाब रहे। साल 2010 में राजकुमार राव ने दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा से डेब्यू किया। साल 2017 में राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन ने कई अवॉर्ड जीते तो वहीं 2018 में रिलीज हुई स्त्री ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। अब राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों पर निगाहें हैं।

विज्ञापन
ayushmann vicky and rajkummar rao films challenged to all 3 khan actors
Sushant Singh Rajput - फोटो : social media

छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में अलग-अलग स्टोरी पर फिल्में की। बीता साल उनके लिए मिला-जुला रहा। सारा अली खान के साथ जोड़ी में दिखे में सुशांत सिंह की केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। वहीं इस साल उनकी सोनचिड़िया रिलीज हुई है। फिल्म को टिकट खिड़की पर बहुत ज्यादा दर्शक नहीं मिले लेकिन क्रिटिक्स ने सुशांत की एक्टिंग की खूब तारीफ की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed