{"_id":"5cc280c1bdec22142430905f","slug":"kareena-kapoor-khan-opens-about-saif-ali-khan-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी पर बोलीं करीना, 'मैं उनके लिए पागल हो गई थी, मेरे लिए वो सिर्फ सैफ थे दो बच्चों के पिता नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी पर बोलीं करीना, 'मैं उनके लिए पागल हो गई थी, मेरे लिए वो सिर्फ सैफ थे दो बच्चों के पिता नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के कूल कपल माने जाते हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 8 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। पब्लिक अपीयरेंस और अवार्ड फंक्शन में भी कई बार दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
2 of 5
kareena kapoor khan
करीना अक्सर सैफ और अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करती हैं। हाल ही में करीना ने सैफ के साथ डेटिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं। करीना ने लिखा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे आसपास हमेशा मुझे चाहने वाले लोग रहे हैं। उन्होंने हमेशा मुझे सपॉर्ट किया। जब मुझे लगा कि मैं गिर रही हूं, तभी सैफ ने मुझे थाम लिया।'
3 of 5
kareena kapoor khan
करीना ने बताया, 'मैं सैफ से कई बार मिली थी लेकिन जब हम 'टशन' की शूटिंग कर रहे थे तो कुछ बदल गया। मुझे सैफ से प्यार हो गया। वह बेहद चार्मिंग थे। मैं उनके लिए पागल हो गई। हम खूब बातें करते थे और हमारा अच्छा बॉन्ड बन गया था। वह मुझसे 10 साल बड़े हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन मेरे लिए वह सिर्फ सैफ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
करीना ने ये भी कहा कुछ समय तक डेट करने के बाद सैफ ने कहा था वह 25 साल के नहीं हैं और मुझे हर रात घर नहीं छोड़ सकते। हालांकि सैफ ने मेरी मां से कहा था...वह अपनी पूरी ज़िंदगी मेरे साथ बिताना चाहते हैं। इसके बाद हमारी शादी हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor
बता दें कि कुछ साल डेट करने के बाद सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली थी। इससे पहले सैफ अली खान अमृता सिंह से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। करीना कपूर खान से सैफ को एख बेटा है तैमूर...।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।