फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day spl: आसान नहीं थी हेमामालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी, ऐसी थीं मुश्किलें

Mon, 16 Oct 2017 02:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 16 Oct 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
b'day special hema malini, Love Story of Dharmendra and Hema Malini

धर्मेंद्र की जिंदगी में सबसे चर्चित पहलू उनका हेमा मालिनी के साथ अफेयर रहा है। उनका यह अफेयर विवादित होने के साथ चर्चित भी रहा है। धर्मेंद्र की शादी ‌फिल्म इंडस्ट्री में उनके आने के पहले ही हो गयी थी, लेकिन उन्हें प्यार पहली बार हेमा मालिनी के साथ हुआ। हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र ने कई फिल्में कीं लेकिन शोले तक आते-आते उनका प्यार परवान चढ़ चुका था।

b'day special hema malini, Love Story of Dharmendra and Hema Malini
हेमा मालिनी - फोटो : self
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अफेयर पर वैसे तो कोई पाबंदियां नहीं थीं लेकिन बॉलीवुड में यह चर्चा होती जरूर थी की धर्मेंद्र शादी-शुदा होते हुए भी कुंवारी अभिनेत्री के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। यही नाराजगी हेमा के परिवार को भी थी। इसलिए हेमा का परिवार इस शादी के लिए कभी राजी नहीं था। हालांकि धर्मेंद्र की पत्नी की तरफ से इस बारे में कोई बयान कभी नहीं आया।
b'day special hema malini, Love Story of Dharmendra and Hema Malini
हेमा का साउथ इंडियन परिवार इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं था। एक तो धर्मेंद्र पंजाबी थे दूसरा वह पहले से ही शादीशुदा थे। इसी वजह से उन्हें हेमा से चुपके से मिलना होता। कई बार हेमा के परिवार से कोई न कोई शूटिंग पर भी आ जाता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
b'day special hema malini, Love Story of Dharmendra and Hema Malini
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से वैसे भी शू‌टिंग के बाद बाहर कहीं भी न मिल पाते। अब शूटिंग के दौरान भी उनका हेमा से मिलना-जुलना बंद हो गया। धर्मेंद्र और हेमा एक तरह के पहरे के बीच शूटिंग करते। तब धर्मेंद्र ने इसका एक नया तोड़ निकाला।

 
विज्ञापन
b'day special hema malini, Love Story of Dharmendra and Hema Malini
जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पटा लेते। हेमा के साथ रोमां‌टिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना। कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता। धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजाद कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते। इसी तरह जब उन्हें सीन को ओके करना होता वह अपनी नाक को सहलाते। इस तरह से वह हेमा को सबके सामने छू लेते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed