{"_id":"59e4627c4f1c1bce538b7b77","slug":"kareena-kapoor-and-saif-ali-khan-celebrating-5th-marriage-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से सैफ से शादी नहीं करना चाहती थीं करीना, आज दोनों मना रहे हैं शादी की पांचवीं सालगिरह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से सैफ से शादी नहीं करना चाहती थीं करीना, आज दोनों मना रहे हैं शादी की पांचवीं सालगिरह
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Saifeena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर और सैफ अली खान आज अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं। लेकिन इनके रिश्ते में एक वक्त ऐसा भी आया जब सैफ के शादी के प्रपोजल को करीना कपूर ने ठुकरा दिया था।
Saifeena
सैफ अली खान और करीना कपूर फिल्म 'टशन' के एक दूसरे के करीब आए। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग के साथ करीना शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जब वी मेट' की भी शूटिंग कर रही थीं। फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान ही उनकी शाहिद से अनबन की भी खबरें सामने आने लगीं। उधर, वह करीना की सैफ से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
Saifeena
यही वजह है कि फिल्म रिलीज होने के अलगे साल जब सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने अफेयर का खुलासा किया तो फैंस के साथ-साथ घरवाले भी चौंक गए थे। खबर तो ये भी आई थी करीना की मां इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saifeena
करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब सैफ अली खान ने उन्हें पहली बार शादी के लिए प्रपोज किया था तो उन्होंने इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह उस वक्त करियर पर फोकस करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि सैफ से शादी के लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी कि वह शादी और बच्चे के बाद भी फिल्मों में काम करती रहेंगी।
विज्ञापन
सैफ, करीना, तैमूर
सैफ अली खान और करीना कपूर पहली बार साल 2003 में फिल्म एलओसी में साथ नजर आए थे। इसके बाद फिल्म ओमकारा (2206) टशन (2008), कुर्बान (2009) और 'एजेंट विनोद' (2012) में दोनों की जोड़ी दिखी। शादी के बाद इस जोड़ी ने साथ में कोई फिल्म नहीं की है।