फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख

Sat, 17 Dec 2016 08:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 08:06 AM IST
विज्ञापन
B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख
रितेश देशमुख की पहचान आज एक ऐसे हीरो की है जो सिर्फ मल्टी-स्टारर फिल्में ही करता है लेकिन शायद आप नहीं जानते कि रितेश मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं वो इसलिए कि जिन जिन मल्टी स्टारर फिल्मों में उन्होंने काम किया वो ना सिर्फ जबरदस्त हिट रहीं बल्कि उनमें रितेश के काम को भी खूब सराहा गया।

B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख

B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख
रितेश ने अपने करियर की फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की थी जिसमें वो सोलो लीड के तौर पर नजर आए लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद भी रितेश की एक-दो और सोलो लीड वाली फिल्में आईं लेकिन उनका भी वही हश्र हुआ। लेकिन उनके करियर ने मोड़ लिया और फिल्म 'मस्ती' से उनके दिन फिर गए। अजय देवगन, आफताब शिवदसानी और विवेक ओबोरॉय स्टारर इस फिल्म में बेशक उनकी मुख्य भूमिका नहीं थी लेकिन उनकी एक्टिंग और कॉमेडी को खूब सराहा गया।

B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख

B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख
इसी तरह उन्होंने कई और मल्टी स्टारर फिल्मों में काम किया जहां ना सिर्फ उनके टेलेंट को सराहा गया बल्कि फिल्में भी खूब हिट रहीं, फिर चाहे वो 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज हो, 'धमाल' हो 'क्या कूल हैं हम' हो या फिर 'ब्लफमास्टर' ही क्यों ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख

B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख
हालांकि इस दौरान उन्होंने सोलो लीड वाली फिल्मों में अपनी किस्मत आजमानी नहीं छोड़ी और 'तेरे नाल लव हो गया' और 'जाने कहां से आई है' जैसी फिल्में कीं लेकिन बदकिस्मती से वो फिल्में नहीं चलीं।  कहना गलत नहीं होगा कि रितेश देशमुख मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का ही हैं। उनकी ज्यादातर मल्टी स्टारर फिल्में सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी हैं और ऑल टाइम हिट हैं।
विज्ञापन

B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख

B'Day SPL: मल्टी स्टारर फिल्मों के इक्का हैं रितेश देशमुख
इस मामले में रितेश देशमुख एक लकी स्टार हैं क्योंकि हर एक्टर की मल्टी-स्टारर फिल्म सौ करोड़ के पार नहीं है लेकिन रितेश एक ऐसे पावरफुल एक्टर हैं जिनकी कम से कम दो मल्टी-स्टारर फिल्में भी सौ करोड़ से पार का बिजनेस कर जाती हैं। उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'हाउसफुल 2' को माना जाता है जिसने भारत में तकरीबन 114 करोड़ की कमाई की..यानि सोलो लीड में हिट ना होने के बावजूद भी हर लिहाज से लकी हैं रितेश देशमुख।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed