फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day SPL: इन 10 फिल्मों से चमका अभिषेक बच्चन का करियर

Mon, 06 Feb 2017 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
B'Day SPL: A look at Abhishek Bachchan's hit movies
अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के एक ऐसे हीरो हैं जिन्हें उनकी हिट फिल्मों के लिए कम लेकिन फ्लॉप फिल्मों के लिए लोग ज्यादा याद करते हैं। एक वक्त तो ऐसा भी था जब उनकी फिल्में एक बाद एक करके फ्लॉप हो रहीं थीं। लेकिन उनकी कई ऐसी फिल्में भी रही हैं जो ना सिर्फ हिट रहीं बल्कि उनमें उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। उनकी एक फिल्म को तो नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

B'Day SPL: इन 10 फिल्मों से चमका अभिषेक बच्चन का करियर

B'Day SPL: A look at Abhishek Bachchan's hit movies
'गुरु' अभिषेक बच्चन की एक ऐसी फिल्म रही जिसने उनके करियर को ना सिर्फ नई ऊंचाईयां दीं बल्कि उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर भी साबित हुईं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ थी, जो असल जिंदगी में अब उनकी पत्नी हैं। ये फिल्म धीरूभाई अंबानी की जिंदगी से इंस्पायर्ड थी जिसमें अभिषेक ने लीड किरदार निभाया था। इसे ना सिर्फ 2007 के कांस फिल्म फेस्टीवल में दिखाया गया बल्कि इसे कई अवॉर्ड भी मिले।

B'Day SPL: इन 10 फिल्मों से चमका अभिषेक बच्चन का करियर

B'Day SPL: A look at Abhishek Bachchan's hit movies
2004 में आई 'युवा' में अभिषेक बच्चन के अलावा अजय देवगन, विवेक ओबोरॉय, सोनू सूद, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और ईशा देओल थे। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद भी इस फिल्म में अभिषेक के किरदार को नोटिस किया गया और उसकी काफी तारीफें भी हुईं। इसमें अभिषेक ने लल्लन सिंह नाम के एक बदमाश का किरदार निभाया था जो अपनी पत्नी से प्यार भी करता है और गाली भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: इन 10 फिल्मों से चमका अभिषेक बच्चन का करियर

B'Day SPL: A look at Abhishek Bachchan's hit movies
'बंटी और बबली' फिल्म भी अभिषेक बच्चन की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। 2005 में आई इस फिल्म में अभिषेक के अलावा रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में ऐश्नर्या राय का एक आइटम नंबर भी था जो काफी हिट रहा।
विज्ञापन

B'Day SPL: इन 10 फिल्मों से चमका अभिषेक बच्चन का करियर

B'Day SPL: A look at Abhishek Bachchan's hit movies
साल 2005 में ही आई उनकी एक और फिल्म काफी हिट रही। ये फिल्म थी 'सरकार', जिसमें उनके अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और अनुपम खेर जैसे कलाकार थे। इस फिल्म में बाकी कलाकारों के अलावा अभिषेक बच्चन के किरदार को भी काफी सराहा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed