{"_id":"5825c44a4f1c1b067fb3aeb0","slug":"b-day-spl-amjad-khan-was-not-the-original-choice-for-sholay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: 'शोले' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमजद खान, दिन में पी जाते थे 30 कप चाय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: 'शोले' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमजद खान, दिन में पी जाते थे 30 कप चाय
Sat, 12 Nov 2016 10:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा का गब्बर नाम का किरदार तो सभी को याद होगा और होगा भी क्यों नहीं आखिर एक्टर अमजद खान ने इसे इतने बेहतरीन ढंग से जो निभाया था। इस किरदार के जरिए उन्होंने फिल्मी पर्दे के विलेन को जो नया रूप दिया वो आज के विलेनों में देखने को नहीं मिलता। तभी तो लोग इतने सालों बाद भी गब्बर के किरदार याद रखते हैं।
B'Day Spl: 'शोले' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमजद खान, दिन में पी जाते थे 30 कप चाय
2 of 6
अमजद खान ने उस किरदार को इतनी तल्लीनता के साथ निभाया कि लोग उनके असली नाम को भुलाकर उन्हें गब्बर के नाम से ही जानने लगे। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि अमजद इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे क्योंकि जावेद अख्तर, जिन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी थी, उन्हें अमजद खान की आवाज गब्बर के किरदार के हिसाब से दमदार नहीं लगी। गब्बर के किरदार के लिए वो डैनी को लेना चाहते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अमजद खान को इस किरदार के लिए चुना गया और फिर जो इतिहास रचा गया वो आपके सामने है।
B'Day Spl: 'शोले' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमजद खान, दिन में पी जाते थे 30 कप चाय
3 of 6
अमजद खान की जिंदगी भी काफी रोचक रही। उनकी कुछ ऐसी आदतें थी, ऐसे किस्से थे जो उनके दोस्तों और शूट्स पर काफी मशहूर थे। उनको चाय का बेहद शौक था और रोजाना वो तीस कप चाय तक पी जाते थे और जब उन्हें चाय नहीं मिल पाती थी तो उनके लिए काम करना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day Spl: 'शोले' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमजद खान, दिन में पी जाते थे 30 कप चाय
4 of 6
कुछ ऐसा ही किस्सा हुआ था पृथ्वी थियेटर में जब वो एक प्ले की रिहर्सल कर रहे थे। उस दौरान उन्हें चाय नहीं मिली जिससे वो परेशान हो गए। सेट पर जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो उन्हें बताया कि दूध खत्म हो गया है। बस फिर क्या था अपनी चाय की तलब मिटाने के लिए उन्होंने अगले दिन सेट पर एक नहीं बल्कि दो भैंसे लाकर बांध दीं और चाय वाले को हिदायत दी कि चाय बनती रहनी चाहिए।
विज्ञापन
B'Day Spl: 'शोले' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमजद खान, दिन में पी जाते थे 30 कप चाय
5 of 6
चाय की जितनी लत अमजद खान को थी शायद ही किसी और को रही हो। लेकिन दोस्ती के मामले में भी अमजद खान किसी से पीछे नहीं थे। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया जो सुपरहिट रहीं। दिलचस्प बात तो ये है कि जितनी फिल्मों में इन दोनों ने साथ काम किया उनमें से अधिकतर में अमिताभ हीरो रहे तो अमजद विलेन के किरदार में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।