{"_id":"59f89fe54f1c1baf678b891e","slug":"b-day-spl-during-affair-with-salman-khan-such-a-turning-point-in-aishwarya-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: ऐश्वर्या के करियर में आया ऐसा मोड़, कई फिल्मों से कर दी गईं थीं बाहर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: ऐश्वर्या के करियर में आया ऐसा मोड़, कई फिल्मों से कर दी गईं थीं बाहर
Wed, 01 Nov 2017 08:02 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार्स ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान ने एक साथ फिल्म ‘देवदास’ में काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट भी रही। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे, शाहरुख ने ना सिर्फ ऐश्वर्या को अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया था बल्कि उनके साथ सारे संबंध भी खत्म कर दिए थे। आखिर ऐसा क्या हुआ था दोनों के बीच? इसकी वजह आज ऐश्वर्या के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 5
दरअसल, इन दोनों के बीच के मनमुटाव की वजह कहीं ना कहीं सलमान खान ही थे, 14 सालों तक शाहरुख और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की। ये वाकया है उस वक्त का जब शाहरुख और सलमान खान बेहद गहरे दोस्त थे और ऐश्वर्या सलमान को डेट कर रहीं थीं। उस वक्त सलमान ऐश के प्यार में इस कदर पागल थे कि वो हर जगह उनका पीछा करते, उनके साथ रहने की कोशिश करते। यहां तक कि वो ऐश के साथ लड़ाई-झगड़े पर भी उतर आते। उस रोज़ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
3 of 5
ऐश्वर्या शाहरुख के साथ फिल्म 'चलते चलते' की शूटिंग कर रहीं थीं और उसी वक्त सलमान ने सेट पर जाकर खूब बवाल मचाया और ऐश की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की। उस वक्त शाहरुख ने बिना कुछ सोचे-समझे अपने दोस्त सलमान का सपोर्ट किया और ऐश्वर्या को ना सिर्फ 'चलते चलते' से चलता कर दिया बल्कि इसके अलावा चार और फिल्मों से शाहरुख ने ऐश्वर्या को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जाहिर है इससे ऐश्वर्या को काफी दुख पहुंचा और उनके करियर पर भी काफी फर्क पड़ा। हां वो बात अलग है कि शाहरुख ने फिर सलमान से नाता तोड़ने के कुछ सालों बाद अपने किए की मांफी मांग ली लेकिन तब तक ऐश्वर्या के करियर को जो नुकसान होना था हो चुका था।
विज्ञापन
5 of 5
पर आज सिचुएशन थोड़ी अलग है। आज ना सिर्फ शाहरुख सलमान के अच्छे दोस्त हैं बल्कि ऐश्वर्या के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं और इन्हीं अच्छे रिश्तों का कमाल है कि 'चलते चलते' से निकाले जाने के बावजूद भी ऐश ने शाहरुख के साथ फिल्म 'देवदास' की और कई पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।