{"_id":"589da1c94f1c1b8a5f37930d","slug":"b-day-spl-when-tina-munim-fell-for-15-year-old-rajesh-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day SPL: 15 साल बड़े हीरो के प्यार में पागल थीं टीना मुनीम, जानिए कैसे बनीं अंबानी खानदान की बहू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day SPL: 15 साल बड़े हीरो के प्यार में पागल थीं टीना मुनीम, जानिए कैसे बनीं अंबानी खानदान की बहू
Sat, 11 Feb 2017 10:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीना मुनीम आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं लेकिन आज भी वो उतनी ही खूबसूरत और दिलकश लगती हैं जितनी अपने फिल्मी करियर के दौरान लगती थीं। लेकिन टीना अपनी फिल्मों को लेकर इतनी ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहीं जितनी वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर रहीं। कई एक्टरों के साथ उनका अफेयर रहा, लेकिन राजेश खन्ना के साथ उनका अफेयर सबसे लंबा और सबसे चर्चित रहा था।
B'Day SPL: 15 साल बड़े हीरो के प्यार में पागल थीं टीना मुनीम, जानिए कैसे बनीं अंबानी खानदान की बहू
2 of 7
कहा जाता है कि जब टीना मुनीम राजेश खन्ना से मिलीं तो उस वक्त उनका संजय दत्त से ब्रेक-अप ही हुआ था। लेकिन वो किसी और रिलेशनशिप में ना पड़कर करियर पर ध्यान देना चाहतीं थीं। पर ना जाने कब वो मोड़ आया जब टीना राजेश खन्ना के प्यार में गिरफ्तार हो गईं। टीना मुनीम और राजेश खन्ना एक-दूसरे के करीब आए फिल्म 'सौतन' के दौरान। हालांकि इससे पहले भी दोनों एक फिल्म में साथ काम कर चुके थे, लेकिन 'सौतन' ने उनके बीच प्यार का बीच बोया और यहीं से उनके बीच प्रोफेशनल और पर्सनल अफेयर शुरु हो गया।
B'Day SPL: 15 साल बड़े हीरो के प्यार में पागल थीं टीना मुनीम, जानिए कैसे बनीं अंबानी खानदान की बहू
3 of 7
उस वक्त राजेश खन्ना उम्र में टीना मुनीम से तकरीबन 15 साल बड़े थे, लेकिन टीना को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। वो तो राजेश खन्ना के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उनसे शादी करना चाहती थीं। कहा तो ये भी जाता है कि टीना मुनीम कई सालों तक राजेश खन्ना के साथ लिव-इन में रहीं। हालांकि राजेश खन्ना शादी के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि डिंपल कपाड़िया से उनकी शादी पहले ही हो चुकी थी। टीना ये बात जानतीं थीं लेकिन फिर भी वो राजेश खन्ना पर फिदा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day SPL: 15 साल बड़े हीरो के प्यार में पागल थीं टीना मुनीम, जानिए कैसे बनीं अंबानी खानदान की बहू
4 of 7
राजेश खन्ना को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा थी कि वो कम उम्र की लड़कियों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते थे। लेकिन टीना ने उन बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया वो तो बस राजेश खन्ना के साथ ही रहना चाहती थीं। राजेश भी टीना को खुश करने के लिए सारी हदें पार कर जाते थे। कभी टीना को महंगे गिफ्ट देते, गहने देते तो कभी गाड़ियां भी गिफ्ट करते। राजेश खन्ना जैसे प्रेमी को अपनी जिंदगी में पाकर टीना मुनीम खुद को धन्य मान रहीं थीं। एक इंटरव्यू में तो उन्होंने कबूल भी किया था कि राजेश खन्ना और वो इतने करीब हैं कि एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि वो राजेश खन्ना की लुंगी और सिल्क कुर्ता भी पहन लेती थीं।
विज्ञापन
B'Day SPL: 15 साल बड़े हीरो के प्यार में पागल थीं टीना मुनीम, जानिए कैसे बनीं अंबानी खानदान की बहू
5 of 7
टीना के पास वो सबकुछ था जो वो चाहती थीं, लेकिन फिर भी एक बात की कमी उन्हें हमेशा खलती थी। वो थी राजेश खन्ना से शादी करना, लेकिन राजेश थे कि शादी के लिए राजी ही नहीं थे। लेकिन अब बस बहुत हो चुका था। टीना ने ठान ही लिया कि वो राजेश खन्ना को शादी के लिए मनाकर ही रहेंगी और उन्होंने रोज इसी की रट लगानी शुरु कर दी, लेकिन वो जानती थीं कि जब तक राजेश खन्ना डिंपल को तलाक नहीं देंगे वो उनसे शादी नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।