{"_id":"5ab89aed4f1c1b242e8b4665","slug":"baaghi-2-actor-tiger-shroff-girlfriend-disha-patani-called-his-bhai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों ब्वॉयफ्रेंड को 'भाई' बोल गई दिशा पाटनी, क्या होगा टाइगर का रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों ब्वॉयफ्रेंड को 'भाई' बोल गई दिशा पाटनी, क्या होगा टाइगर का रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
baaghi 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के यह कपल हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं।
disha patni
अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही दिशा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टाइगर के साथ एक तस्वीर पोस्टी की। इस तस्वीर पर दिशा ने लिखा, 'भाई-भाई' लिखा है। है न थोड़ा अजीब। अब हो भी क्यों न जिस टाइगर के साथ रिलेशनशिप को लेकर दिशा अक्सर लाइमलाइट में बनी रती हैं उसी टाइगर को दिशा ने अपना भाई बता दिया।
baaghi 2
आपको बता दें कि भले ही टाइगर और दिशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी ना तोड़े, लेकिन दोनों को अक्सर डिनर डेट और फिल्मी जगत की पार्टियों में साथ में देखा जा चुका है। यहां तक की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दिशा टाइगर के परिवार के साथ डिनर करने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
baaghi 2
यहां तक कि दिशा के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह टाइगर को काफी कंट्रोल करके रखती हैं। दिशा अक्सर टाइगर का फोन चेक करती हैं और उन्हें किसी भी को-स्टार से बात करने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
Baaghi 2
साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। इसके साथ ही फिल्म में मनोज वाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।