{"_id":"5aa4ebd74f1c1bab758b4cae","slug":"baaghi-2-director-ahmed-khan-praises-tiger-shroff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बागी 2 के डायरेक्टर ने बांधे टाइगर की तारीफों के पुल, कह दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बागी 2 के डायरेक्टर ने बांधे टाइगर की तारीफों के पुल, कह दी इतनी बड़ी बात
Sun, 11 Mar 2018 02:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
baaghi 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म ‘बागी 2’ में नजर आने वाले हैं। जबरदस्त एक्शन से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले टाइगर को फिल्म में कास्ट करने के लिए फिल्ममेकर्स काफी एक्साइटेड रहते हैं। जल्द ही बागी 2 का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है।
2 of 4
Baaghi 2
बागी 2 के डायरेक्टर अहमद खान हाल ही में एंड टीवी के रिएलिटी कार्यक्रम ‘हाई-फीवर’ के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर अहमद ने टाइगर के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पिछले एक साल से मैंने ज्यादा कोरियॉग्रफी नहीं की है लेकिन बतौर कोरियॉग्रफर या निर्देशक मैं देखता हूं कि टाइगर इस समय एक संपूर्ण अभिनेता हैं।
3 of 4
baaghi 2
अहमद ने आगे कहा, अगर आप टाइगर को डांस करने के लिए बोलेंगे तो वह तैयार हैं। एक्शन के लिए कहेंगे तो वह अपनी क्षमताओं से बढ़कर काम करेंगे। बिना कपड़े में शूटिंग के लिए वह पांच मिनट में तैयार हो जाते हैं क्योंकि वह फिट हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
baaghi 2
अहमद ने आगे कहा कि टाइगर के फैंस 'बागी 2' में उनका नया अवतार देखेंगे। गौरतलब है कि फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने 'बागी 2' का ट्रेलर जारी होने से पहले ही 'बागी 3' बनाने की घोषणा कर दी थी। अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।