फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विज्ञापन से ही एक दिन में करोड़ों कमा लेते हैं ये सेलिब्रिटीज, पूरी कमाई तो होश उड़ा देगी

Sun, 11 Mar 2018 02:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Do You Know How Much Your Favorite Celebrities Earn Through Brand Endorsement
Virat Kohli

विराट कोहली एक दिन में सिर्फ विज्ञापनों से पांच करोड़ रुपये कमा लेते हैं। उनकी कमाई का यह आंकड़ा किसी भी मिडिल क्लास इंसान को सोच में डाल सकता है। कॉर्पोरेट फाइनैंस एडवाइजर डफ एंड फेल्प्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें खुलासा हुआ है कि विज्ञापनों से भारतीय सेलिब्रिटीज सालाना कितना कमा लेते हैं।

Do You Know How Much Your Favorite Celebrities Earn Through Brand Endorsement
virat kohli - फोटो : instagram

इस लिस्ट को 'राइज ऑफ मिलेनियल्स: इंडियाज मोस्ट वैल्युएबल सेलिब्रिटी ब्रैंड्स' के नाम से जारी किया गया है। इस लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली टॉप पर हैं। एड और ब्रांड एंडोर्समेंट करके वह सालभर में 144 मिलियन डॉलर कमा लेते हैं। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर 'किंग खान' शाहरुख खान हैं जिनकी विज्ञापनों से होने वाली सालाना कमाई 106 मिलियन डॉलर है। 

Do You Know How Much Your Favorite Celebrities Earn Through Brand Endorsement
Deepika

लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं दीपिका पादुकोण। उनकी ब्रैंड वैल्यू 93 मिलियन डॉलर है। वहीं चौथे नंबर पर हैं 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार जिनकी विज्ञापनों से कमाई 47 मिलियन डॉलर है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। 42 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ वह पांचवें पायदान पर हैं। इस लिस्ट में कुल 15 सेलिब्रिटीज को जगह दी गई है जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और शट्लर पीवी सिंधु भी शामिल हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do You Know How Much Your Favorite Celebrities Earn Through Brand Endorsement
virat kohli

ये सेलिब्रिटीज सिर्फ मेनस्ट्रीम एड के जरिए ही नहीं बल्कि निजी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ब्रांड्स को प्रमोट करते हैं। अगर आप विराट कोहली के ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि मैच से फुर्सत मिलते ही वह तमाम ब्रैंड्स को प्रमोट करते हैं। यहां तक कि अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले भी, यानी अपनी हल्दी के वक्त पर भी वह ट्विटर पर ब्रांड को प्रमोट कर रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed