फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंखे से लटक कर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, काम नहीं मिलने से थीं बेहद परेशान

Sun, 11 Mar 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Tv actress Moumita Saha committed suicide after found hanging from ceiling fan
बॉलीवुड में अपना करियर बनाने और रूपहले पर्दे पर छा जाने से पहले ही इस एक्ट्रेस ने मौत को गले लगा लिया। मामला कोलकाता का है, जहां टीवी एक्ट्रेस मौमिता साहा ने अशोक नगर स्थित अपने घर के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने 23 वर्षीय इस एक्ट्रेस की लाश घर से बरामद की। शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। अगली स्लाइड में जानिए आखिर उस लेटर में क्या लिखा था...

 
Tv actress Moumita Saha committed suicide after found hanging from ceiling fan
मूल रूप से हुगली के बंदले की रहने वाली 23 वर्षीय मौमिता कोलकाता में किराए के कमरे में अकेले ही रहती थी। 'डीएनए' की खबर के अनुसार मौमिता बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल करना चाहती थीं। मगर काम न मिलने की वजह से डिप्रेशन में घिरती गईं। डिप्टी कमिश्नर निम्बालकर संतोष उत्तमराव ने बताया कि सुसाइड नोट पढ़ने के बाद पता चला है कि काम न मिल पाने की वजह से वह मानसिक तनाव से घिर गई थी।
Tv actress Moumita Saha committed suicide after found hanging from ceiling fan
मामले का खुलासा तब हुआ जब मौमिता किसी का भी कॉल नहीं उठा रही थी। घबराए घरवालों ने शुक्रवार रात जब मौमिता के मकान मालिक को फोन घूमाया तब मौत का पता चला। मकान मालिक के मुताबिक जब बहुत आवाज लगाने, ठकठकाने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब मजबूरन उसे तोड़ना पड़ा। दरवाजा तोड़ते ही उन्होंने पंखे पर दुप्पटे के साथ मौमिता को लटका हुआ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress Moumita Saha committed suicide after found hanging from ceiling fan
फिलहाल मौमिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौमिता के कॉल डिटेल भी खंगाल रही है और साथ ही उनके सोशल मीडिया साइट्स की भी जांच चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed