फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन जैकलीन फर्नांडिस करेंगी '1 2 3', खुद टाइगर श्रॉफ ने किया खुलासा

Sat, 17 Mar 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
baaghi-2 song ek do teen Jacqueline Fernandez starer song will release 19 march
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने, टाइगर के फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़े एक गाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 'बागी-2' का यह गाना एक आइटम सॉन्ग है जो कि अपने आप में बेहद खास है।  

 
baaghi-2 song ek do teen Jacqueline Fernandez starer song will release 19 march
'बागी-2' फिल्म में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए 'एक-दो-तीन' सुपरहिट गाने का रीमेक नजर आएगा। इस गाने का टीजर टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें जैकलीन फर्नांडिस थिरकती हुई नजर आ रही हैं। अब टाइगर ने गाने की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी। 
baaghi-2 song ek do teen Jacqueline Fernandez starer song will release 19 march
टाइगर ने गाने का मोशन पोस्टर ट्वीट करते हुए बताया कि यह गाना सोमवार को यानि 19 मार्च 2018 को सुबह 11 बजे रिलीज होगा। पता हो कि साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' में माधुरी दीक्षित ने इस गाने पर डांस कर धमाल मचा दिया था। माधुरी के 'एक-दो-तीन' गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। माधुरी के बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कहा कि उनके जैसा तो नहीं हो सकता लेकिन कोशिश जरूर की है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
baaghi-2 song ek do teen Jacqueline Fernandez starer song will release 19 march
जैकलीन के 'एक-दो-तीन'  गाने को अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया है। इससे पहले यह दोनों ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘लत लग गई’ और ‘जुम्मे की रात’ में एक साथ काम कर चुके हैं। वहीं जब सरोज खान से गाने के रीमेक पर राय जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 'बागी-2' फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed