{"_id":"5aacb3894f1c1bc0078b5a82","slug":"rekha-writes-emotional-open-letter-to-aishwarya-rai-bachchan-for-a-magazine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या की 'रेखा मां' ने लिखा ऐसा खत, पढ़कर अमिताभ बच्चन भी हो जाएंगे भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या की 'रेखा मां' ने लिखा ऐसा खत, पढ़कर अमिताभ बच्चन भी हो जाएंगे भावुक
Sat, 17 Mar 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय बच्चन और मशहूर एक्ट्रेस रेखा के आपसी रिश्ते जगजाहिर हैं। दोनों ने कई मौकों पर एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर किया है। रेखा ने एक मैग्जीन में ऐश्वर्या के लिए दिल को छू लेने वाला खुला खत लिखा है जिसे पढ़कर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि उनके लिए पूर्व 'विश्व सुंदरी' क्या मायने रखती हैं...
2 of 5
Rekha
रेखा ने चिट्ठी की शुरुआत 'मेरी ऐश' से की। उन्होंने लिखा, 'तुम्हारे जैसी महिला उस नदी की तरह होती है जो बिना किसी ढोंग या बनावट के आगे बढ़ते रहना चाहती है; और अपनी मंजिल पर इस इरादे के साथ पहुंचती है कि वह अपनी पहचान खोने नहीं देगी।' उन्होंने लिखा, 'तुम इस बात की जीती जागती मिसाल हो कि साहस सभी विशेषताओं में सबसे महत्वपूर्ण है, हिम्मत के बिना नैतिकता का लगातार पालन नहीं कर सकते।'
3 of 5
Rekha
रेखा ने ऐश्वर्या को खुले खत में लिखा, 'तुम अपने आप में संपूर्ण हो, तुम्हें किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।' उन्होंने लिखा, 'बेबी, तुमने बहुत लंबा सफर तय किया है। कई रुकावटों को पार किया और अचंभित रूप से ऊंचाई हासिल की है।' चिट्ठी के जरिए रेखा ने यह भी बताया कि उन्हें ऐश्वर्या के किस किरदार ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aishwarya Rai
रेखा ने लिखा, 'जितने भी रोल मिले, तुमने उन्हें बेहतरीन तरीके से निभाया। पर अराध्या की अम्मा का तुम्हारा किरदार मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है। तुम्हारे लिए बेइंतेहा खुशी की दुआ करती हूं। बहुत सारा प्यार। जीते रहो। रेखा मां'
विज्ञापन
5 of 5
Rekha
बता दें कि ऐश्वर्या राय रेखा को 'मां' कहकर पुकारती हैं। फिल्म 'जज्बा' के लिए जब रेखा उन्हें अवॉर्ड दे रही थीं, तब ऐश्वर्या ने कहा था, 'मां से इस पुरस्कार को पाना सम्मान की बात है।' रेखा ने भी जबाव दिया, 'उम्मीद करती हूं कि कई सालों तक आपको पुरस्कार देती रहूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।