फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरा बच्चा प्लान कर रहे हैं शाहिद और मीरा, इन तस्वीरों से अटकलें तेज

Sat, 17 Mar 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor And Mira Rajput Spotted Outside Clinic Are They Planning Second Baby
Mira Shahid - फोटो : Instagram

उत्तराखंड में फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे एक्टर शाहिद कपूर मुंबई लौटते ही पत्नी मीरा राजपूत के साथ क्लीनिक पहुंचे। डॉक्टर से मिलने के बाद इस कपल ने रेस्त्रां में साथ लंच किया और क्वॉलिटी टाइम भी बिताया। जब से इनकी इस 'आउटिंग' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं हैं, कयास लगाए जा रहे हैं यह सेलिब्रिटी कपल दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहा है।

Shahid Kapoor And Mira Rajput Spotted Outside Clinic Are They Planning Second Baby
Mira Shahid

पिछले साल 'मिड डे' के दिए एक इंटरव्यू में भी मीरा राजपूत ने कहा था कि वह जल्द दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगी और उसके बाद ही अपने करियर पर फोकस कर पाएंगी। अपना फ्यूचर प्लान शेयर करते हुए मीरा ने कहा था, 'हां मैं काम करना चाहूंगी, खास कर लाइफस्टाइल या फूड जैसी क्रियेटिव फील्ड में पर ऐसा काम करूंगी जिसमें मुझे परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिले।' जब मीरा से यह पूछा गया कि वह अपना काम कब शुरू करेंगी तब उन्होंने जवाब दिया, 'करियर को लेकर कोई डेडलाइन सेट नहीं की है, क्योंकि मैं दूसरा बच्चा चाहती हूं और उसके बाद ही कोई फैसला करूंगी।'

Shahid Kapoor And Mira Rajput Spotted Outside Clinic Are They Planning Second Baby
Mira Shahid

22 साल की मीरा राजपूत की पहली प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशंस आए थे। तब शाहिद कपूर ने भी खुलासा किया था उनका पहला बच्चा प्लान्ड नहीं था। शाहिद कपूर ने कहा था, 'मेरी पत्नी और मेरे बीच उम्र का फासला बड़ा है। मीरा दूसरा बच्चा भी चाहती हैं ताकि जब वह बड़े या निश्चित उम्र के हो जाएं तो वह उन कामों को करने के लिए फ्री हो जाएं जिन्हें वह करना चाहती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor And Mira Rajput Spotted Outside Clinic Are They Planning Second Baby
misha

गौरतलब है कि मीरा राजपूत ने जब पहली बेटी को जन्म दिया था तब उनकी आलोचना करते हुए कुछ लोगों ने कहा था कि शाहिद ने सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए मीरा से शादी की है। तब कपल ने उन आलोचनाओं का डटकर सामना किया था। शाहिद कपूर ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। अगस्त 2016 में उनकी पहली बेटी मीशा का जन्म हुआ था। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor And Mira Rajput Spotted Outside Clinic Are They Planning Second Baby
mira

मीरा राजपूत बेटी मीशा की परवरिश को लेकर बहुत फिक्रनमंद हैं। सोशल मीडिया पर मीशा की पार्क में मौज मस्ती करते हुए तस्वीरें जब लीक हुईं तब उसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा था, 'दोस्तों प्लीज थोड़ी दया करो....बच्चों को अपना बचपन खुशी के साथ बिताने दो और उनकी तस्वीरों का काम उनके माता-पिता पर छोड़ दें। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब मीरा से मीशा को मीडिया से मिल रहे अटेंशन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, 'यह तो होता ही रहेगा। मैं मीशा को हमेशा बंद दरवाजे के पीछे नहीं रख सकती। मैं उसे सामान्य बचपन देना चाहती हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed