30 मार्च को रिलीज बागी-2 में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए कुछ खास है।
{"_id":"5abc7a1c4f1c1b552a8b4712","slug":"baaghi-2-very-special-for-disha-patani-and-tiger-shroff-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए 'बागी-2' में है कुछ खास, जानिए यहां...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए 'बागी-2' में है कुछ खास, जानिए यहां...
विपिन खर्कवाल, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
baaghi 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
deepak dobariyal
फिल्म पौड़ी के कबरा गांव निवासी बॉलीवुड अभिनेता दीपक डोबरियाल नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं जौनसार के गायक जुबिन नौटियाल के गाए फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर पहले ही चढ़ चुके हैं। इसी तरह अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और उनका भी उत्तराखंड से खास कनेक्शन है।
disha patani
- फोटो : Instagram
मुंबई से फोन पर दिशा ने बताया कि उनका बचपन यूपी में ही बीता है। अक्सर गर्मियों की छुट्टियों में वह चाचा के पास टनकपुर जाती थीं। इसी बहाने मां पूर्णागिरि के दर्शन हो जाते थे। अब समय कम मिलता है तो बरेली भी जाना नहीं हो पाता है, लेकिन जेहन में बसा पूर्णागिरि का मेला हमेशा टनकपुर और बरेली की याद ताजा कर देते हैं। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी बरेली में सीओ सतर्कता पद पर तैनात हैं और माता पद्मा पाटनी गृहिणी हैं। इस साल मौका मिलेगा तो वह मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani
दिशा पाटनी को सिल्वर स्क्रीन में पहचान 2016 में आई नीरज पांडे निर्देशित फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से मिली। मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर यह फिल्म बनी थी। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड के मशहूर कलाकार जैकी चान के साथ ‘कूंग फू योगा’ में काम किया। दिशा को सिल्वर स्क्रीन पर ब्रेक 2015 में आई तेलुगू फिल्म लोफर से मिला था।
विज्ञापन
zubin
‘लो सफर...’ को जुबीन नौटियाल ने दी है आवाज
इस समय म्यूजिक चार्ट पर बागी-2 का गाना ‘लो सफर...’ टॉप पर है। इस गाने को जौनसार के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है। गाने को यूट्यूब पर करीब 2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। जुबिन कहते हैं कि यह देवभूमि के लिए गर्व की बात है कि बागी-2 में तीन अहम किरदार उत्तराखंड से हैं। राज्य का नाम और ऊंचा करने का सफर आगे भी जारी रहेगा। वहीं, पौड़ी के मशहूर कलाकार दीपक डोबरियाल इस फिल्म में निगेटिव भूमिका में नजर आएंगे।
इस समय म्यूजिक चार्ट पर बागी-2 का गाना ‘लो सफर...’ टॉप पर है। इस गाने को जौनसार के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है। गाने को यूट्यूब पर करीब 2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। जुबिन कहते हैं कि यह देवभूमि के लिए गर्व की बात है कि बागी-2 में तीन अहम किरदार उत्तराखंड से हैं। राज्य का नाम और ऊंचा करने का सफर आगे भी जारी रहेगा। वहीं, पौड़ी के मशहूर कलाकार दीपक डोबरियाल इस फिल्म में निगेटिव भूमिका में नजर आएंगे।