फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 करोड़ से चंद कदम दूर है टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3', छह दिन में कलेक्शन रहा इतने करोड़

Thu, 12 Mar 2020 01:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 12 Mar 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Baaghi 3 box office collection day 6 Tiger Shroff Shraddha Kapoor starrer
baaghi 3 - फोटो : social media

छठे दिन भी 'बागी 3' की धुआंधार कमाई का सिलसिला जारी रहा। इस साल रिलीज हुई फिल्मों से तुलना करें तो फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। हालांकि इस शुक्रवार 'बागी 3' की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि इरफान खान, करीना कपूर और दीपक डोबरियाल की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी।

Baaghi 3 box office collection day 6 Tiger Shroff Shraddha Kapoor starrer
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने मल्टीप्लेक्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 'बागी 3' ने शुक्रवार को 17.50 करोड़, शनिवार को 16.03 करोड़, रविवार 20.30 करोड़, सोमवार को 9.06 करोड़ और मंगलवार को 14.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को फिल्म 7.25 से 7.50 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही है। इस तरह फिल्म ने छह दिन में करीब 84 करोड़ जुटा लिए है।

Baaghi 3 box office collection day 6 Tiger Shroff Shraddha Kapoor starrer
Baaghi 3 - फोटो : twitter

'बागी 3' जिस रफ्तार से कलेक्शन कर रही है अनुमान है जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। विदेशों में भी ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। अभी तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक वीकेंड तक फिल्म ने 17.15 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baaghi 3 box office collection day 6 Tiger Shroff Shraddha Kapoor starrer
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म की कहानी के मुख्य केंद्र में टाइगर और रितेश देशमुख हैं। टाइगर श्रॉफ यानि रॉनी अपने भाई रितेश यानि विक्रम के लिए कुछ भी कर सकता है। तभी हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि रॉनी अपने भाई विक्रम को बचाने के लिए सीरिया जाता है। आगे की कहानी इसी के इर्द गिर्द बुनी गई है।

विज्ञापन
Baaghi 3 box office collection day 6 Tiger Shroff Shraddha Kapoor starrer
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी और जमील खौरी की मुख्य भूमिका है। अहमद खान ने इसे निर्देशित किया है जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का का बजट लगभग 70 करोड़ है। देश में इसे कुल 4,400 स्क्रीन्स और विदेश में 1,100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस तरह फिल्म को 5,500 स्क्रीन्स मिले हैं।

चार साल की उम्र से गाने लगी थीं श्रेया घोषाल, जन्मदिन पर सुनिए नौ बेहतरीन गाने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed