बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3) छह मार्च 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म आठ दिनों में ही 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।
Baaghi 3 Box Office Collection Day 8: धीमी हुई फिल्म की रफ्तार, कमाए इतने करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ के जोरदार एक्शन से भरपूर फिल्म ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.03 रुपये, तीसरे दिन 20.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.06 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14.05 रुपये, छठे दिन 8.04 करोड़ रुपये और सातवें दिन 5.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने आठवें दिन करीब पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन कम हुआ है, इसकी एक बड़ी वजह कोरोनावायरस और दिल्ली में बंद हुए सिनेमाघर भी बताए जा रहे हैं।
इस हिसाब से फिल्म बागी 3 ने आठ दिनों में ने 95.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बात फिल्म की कहानी की करें तो फिल्म दो भाइयों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में छोटे भाई के रूप में टाइगर और बड़े भाई के रूप में रितेश हैं। अपने भाई के लिए टाइगर एक पूरे देश से ही टक्कर ले लेते हैं और सबको धूल चटा देते हैं।
बता दें कि फिल्म बागी 3, बागी सीरीज का ही हिस्सा है। बागी 3 का निर्देशन अहमद खान ने किया है और फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं। इससे पहले फिल्म बागी में टाइगर की जोड़ी श्रद्धा कपूर और बागी 2 में दिशा पाटनी के साथ बनी थी।
गौरतलब है कि टाइगर अपनी फिल्मी लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि टाइगर और दिशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के वीडियोज और तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा एक दूसरे को दोस्त ही बताया है।
Angrezi Medium Box Office Collection: करीना- इरफान की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई