फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिसकी साड़ी प्रेस कर रोहित शेट्टी ने काटे दिन, 22 साल बाद उसी को किया कास्ट

Sat, 14 Mar 2020 06:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 14 Mar 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty birthday special from a spotboye to superhit film director
rohit shetty - फोटो : Social Media

गोलमाल, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके रोहित शेट्टी 14 मार्च को 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। रोहित फेमस स्टंटमैन और विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं। लेकिन बचपन में पिता की मौत हो जाने के बाद रोहित को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Rohit Shetty birthday special from a spotboye to superhit film director
Kajol and Tabu - फोटो : Social Media

रोहित शेट्टी के संघर्ष का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें तब्बू की साड़ी तक को प्रेस करना पड़ा था। यहां तक कि उन्होंने स्पॉटब्वॉय के तौर पर भी काम किया। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने साल 1995 में आई तब्बू की फिल्म हकीकत में उनकी साड़ी प्रेस की थी। इसके अलावा वह काजोल के स्पॉटब्वॉय भी रहे थे। वह काजोल को टच अप भी दिया करते थे।

Rohit Shetty birthday special from a spotboye to superhit film director
गोलमाल अगेन

रोहित शेट्टी जब 17 साल के थे तो उन्होंने फूल और कांटे फिल्म में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया था। साल 2003 में रिलीज हुई अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिल्म जमीन से रोहित शेट्टी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने गोलमाल का निर्देशन किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यहीं से रोहित को काम को पहचान मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty birthday special from a spotboye to superhit film director
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी की कई फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं। इनमें सिंघम, गोलमाल अगेन, सिंबा, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस और बोल बच्चन जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी अगली फिल्म सूर्यवंशी भी जल्द रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल उसकी रिलीज को टाल दिया गया है।

विज्ञापन
Rohit Shetty birthday special from a spotboye to superhit film director
rohit shetty - फोटो : Social Media

हैरानी की बात ये है कि जिस अभिनेत्री की साड़ी में रोहित शेट्टी ने प्रेस की उन्हीं को अपनी फिल्म में कास्ट किया। जी हां, गोलमाल 3 में रोहित में तब्बू को 22 साल बाद कास्ट किया। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म दिलवाले में काजोल को कास्ट किया था।

सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में दी जानकारी, दर्द के चलते पहुंचे थे अस्पताल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed