फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेन लीड से लेकर दादी तक के किरदार में नजर आईं ये अभिनेत्री, देखें अनदेखी तस्वीरें

Sat, 14 Mar 2020 06:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Mar 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
farida jalal birthday special here unseen pictures
farida jalal - फोटो : social media

मुख्य भूमिका से लेकर दादी तक का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री फरीदा जलाल लगातार काम में व्यस्त हैं। फरीदा जलाल ने अपने करियर में दो सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्में भी हैं। 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने वालीं फरीदा जलाल 71 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

farida jalal birthday special here unseen pictures
farida jalal - फोटो : social media

फरीदा जलाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में फिल्म 'तकदीर' से की। उस वक्त फरीदा अपनी पढ़ाई कर रही थीं। 70 और 80 के दशक में फरीदा जलाल मेन लीड रोल से लेकर सहायक भूमिका करती नजर आईं।

farida jalal birthday special here unseen pictures
farida jalal, jaya bachchan - फोटो : social media

फरीदा जलाल की मुख्य फिल्मों में 'आराधना', 'नया रास्ता', 'गोपी', 'पारस', 'अमर प्रेम', 'बॉबी', 'लोफर', 'मजबूर', 'याराना', 'लाडला', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' है। फरीदा जलाल के मुख्य सीरियल की बात करें तो 'ये जो है जिंदगी', 'देख भाई देख', 'शरारत' और 'अम्माजी की गली' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
farida jalal birthday special here unseen pictures
farida jalal - फोटो : social media

फरीदा जलाल ने अभिनेता तबरेज बरमावार से शादी की। तबरेज की मौत साल 2003 में हो गई। फरीदा और तबरेज की मुलाकात फिल्म 'जीवन रेखा' के सेट पर हुई थी। शादी के बाद फरीदा को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया तो वो पति के साथ बैंगलोर चली गई थीं। जहां उनके पति बिजनेस करते थे। बाद में उन्होंने फिर से मुंबई लौटने का फैसला किया। फरीदा जलाल का एक बेटा यासीन है। यासीन को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
farida jalal birthday special here unseen pictures
farida jalal - फोटो : social media

दो साल पहले 2017 में फरीदा जलाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिस पर लिखा था RIP फरीदा जलाल (1949-2017)। फरीदा जलाल की मौत की अफवाह तेजी से फैली। ये खबर सुनते ही हर कोई सन्न रह गया। इस खबर को पुख्ता करने के लिए जब उनके घर पर कॉल किया गया तो सच्चाई का पता चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed